ब्राजील के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट के सहारे कर रहे थे ये काम!

By भाषा | Published: March 7, 2020 12:51 PM2020-03-07T12:51:22+5:302020-03-07T12:51:22+5:30

Football Great Ronaldinho, Brother Arrested In Paraguay | ब्राजील के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट के सहारे कर रहे थे ये काम!

ब्राजील के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट के सहारे कर रहे थे ये काम!

ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के एक मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया। रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।’’

रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे। लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। इन दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया।

मारिन ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ’’ इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाईयों से सात घंटे तक पूछताछ की थी।

Web Title: Football Great Ronaldinho, Brother Arrested In Paraguay

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम