FIFA World Cup: 28 साल सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम, स्वीडन को 2-0 से हराया

By सुमित राय | Published: July 7, 2018 07:21 PM2018-07-07T19:21:56+5:302018-07-07T21:25:00+5:30

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का सामना स्वीडन से हो रहा है।

FIFA World Cup 2018 Live: Sweden vs England, 3rd Quarter Final Match Live Update and Live Score | FIFA World Cup: 28 साल सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम, स्वीडन को 2-0 से हराया

FIFA World Cup 2018 Live: Sweden vs England, 3rd Quarter Final Match Live Update and Live Score

रेपिनो, 07 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने स्वीडन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार स्वीडन की टीम को हराया। इंग्लैंड की टीम ने 28 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 1990 में इटली में खेले गए विश्व कप में चौथे स्थान पर रही थी।

FIFA World Cup 2018, Sweden vs England, 3rd Quarter Final लाइव अपडेट -

- 5 मिनट का एक्सट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी स्वीडन की टीम कोई गोल नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।

- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- मैच के 87वें मिनट में रेफरी ने इंग्लैंड के हैरी मैगुएयर को और 88वें मिनट में स्वीडन के जॉन गइडेट्टी को दिखाया यलो कार्ड।

- मैच के 59वें मिनट में इंग्लैंड के डेले अल्ली ने गोलकर अपनी टीम को स्वीडन के खिलाफ दिलाई 2-0 की बढ़त। स्कोर: स्वीडन- 0 और इंग्लैंड- 2


- मैच के47वें मिनट में स्वीडन के पास बराबरी करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन इंग्लैंड को गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड अपनी टीम के लिए गोल बचाया।


- दूसरे हाफ के 10 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी कोई गोल नहीं हुआ और अब भी इंग्लैंड को स्वीडन के खिलाफ 1-0 की बढ़त। स्कोर: स्वीडन- 0 और इंग्लैंड- 1

- स्वीडन और इंग्लैंड के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू।

- पहले हाफ का खेल खत्म। स्वीडन के खिलाफ इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त। स्कोर: स्वीडन- 0 और इंग्लैंड- 1


- एक्सट्रा टाइम में दोनों टीम नहीं कर पाईं कोई गोल। स्कोर: स्वीडन- 0 और इंग्लैंड- 1

- 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 1 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया। स्कोर: स्वीडन- 0 और इंग्लैंड- 1

- मैच के 44वें मिनट में इंग्लैंड को दूसरा कॉर्नर मिला, लेकिन उसके खिलाड़ी उसे गोल में नहीं बदल पाए।

- इंग्लैंड के गोल के बाद स्वीडन के ऊपर बढ़ा दबाव। 

- इंग्लैंड के मैगुएयर ने करियर का अपना पहला इंटरनेशनल गोल विश्व कप में किया। इसी के साथ मैगुएयर 13वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्व कप में पहला इंटरनेशनल गोल किया है।

- इंग्लैंड की ओर से हैरी मैगुएयर ने 30वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्वीडन के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे। स्कोर: स्वीडन- 0 और इंग्लैंड- 1

- 25 मिनट में कोई गोल नहीं कर पाईं दोनों टीमें।

- 20 मिनट का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों टीमें अब तक कोई गोल नहीं कर पाई हैं।

- 10 मिनट का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम स्वीडन पर दवाब बनाने की कोशिश कर रही है।

- मैच के शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमें कोई गोल करने में नाकाम रहीं।

- मैच के छठे मिनट में इंग्लैंड की टीम को फ्री किक मिली, लेकिन उसके खिलाड़ी इसे गोल में नहीं बदल पाए।

- स्वीडन और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले स्वीडन और इंग्लैंड की टीमें राष्ट्रगान के लिए ग्राउंड पर आईं।

- स्वीडन ने 1994 के बाद से कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई है। साल 1994 में स्वीडन को तीसरा स्थान मिला था, तो इंग्लैंड 1990 में इटली में खेले गए विश्व कप में चौथे स्थान पर रहा था, लेकिन इसके बाद वह कभी सेमीफाइनल में कदम नहीं रख सका।

- इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप जीता था। चार साल पहले ब्राजील में हुए विश्व कप से टीम जल्दी बाहर हो गई थी और यूरो 2016 में आइसलैंड से हार गई थी।

- मॉस्को में तनावपूर्ण माहौल में खेले गए अंतिम 16 के मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में हराने के बाद इंग्लैंड के हौसले बुलंद हैं। 

- स्वीडन और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का सामना स्वीडन से हो रहा है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

इंग्लैंड

  • कोच: गैरेथ साउथगाट
  • गोलकीपर्स: जैक बटलैंड, जोर्डन पिकफोर्ड, निक पोपे।
  • डिफेंडर्स: ट्रेंट अलैक्जेंडर-अर्नोल्ड, गैरी काहिल, फैबियान डेल्फ, फिल जोंस, हैरी मैगुएयर, डैनी रोज, जॉन स्टोंस, किरेन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग
  • मिडफील्डरर्स: डेले अल्ली, एरिक डेयर, जोर्डन हेंडरसन, जेस्से लिंगार्ड, रूबेन लॉफ्टस-चीक।
  • फॉर्वर्ड्स: हैरी केन, मार्कर्स रसफोर्ड, रहीम स्टर्लिंग, जेमी वर्डी, डैनी वेलबेक।

स्वीडन

  • कोच: जेन एंडर्सन
  • गोलकीपर्स: रॉबिन ओलसेन, कार्ल-जोहान जॉनसन, क्रिस्टोफर नॉर्डफेल्ट।
  • डिफेंडर्स: माइकेल लुस्टिग, विक्टर लिंडेलॉफ, एंद्रियास ग्रैनविस्ट, मार्टिन ओलसन, लुडविग ऑगस्टिनसन, फिलिप हेलांडेर, एमिल क्राफ्त, पोंटस जैनसन।
  • मिडफील्डरर्स: सेबेस्टियन लारसन, एल्बिन एकडाल, एमिल फोर्सबर्ग, गुस्ताव स्वेंसन, ऑस्कर हिल्जेमार्क, विक्टर क्लाएसेन, मार्कस रोहेडन, जिमी डुरमाज।
  • फॉर्वर्ड्स: मार्कर्स बर्ग, जॉन गइडेट्टी, ओला टोइवोनेन, इसाक किएसी, थिएलिन।

Web Title: FIFA World Cup 2018 Live: Sweden vs England, 3rd Quarter Final Match Live Update and Live Score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे