FIFA World Cup 2018: रूस से हारा मिस्र तो हो जाएगा बाहर! सालाह पर होगा दारोमदार

By भाषा | Updated: June 19, 2018 13:42 IST2018-06-19T13:21:37+5:302018-06-19T13:42:23+5:30

सालाह लिवरपूल की तरफ से चैंपियन्स लीग फाइनल के दौरान चोटिल हो गये थे और तब से किसी मैच में नहीं खेले हैं।

fifa world cup 2018 egypt vs russia group a match preview | FIFA World Cup 2018: रूस से हारा मिस्र तो हो जाएगा बाहर! सालाह पर होगा दारोमदार

Mohamed Salah

सेंट पीटर्सबर्ग, 18 जून: पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साह से लबरेज रूस मंगलवार को मिस्र के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखकर फीफा विश्व कप 2018 के नाकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगा।  रूस ने टूर्नामेंट में उदघाटन मैच में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देने के साथ ही ग्रुप ए से अंतिम 16 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को पंख लगा दिये। अगर वह मिस्र को हरा देता है तो फिर उसकी नाकआउट में जगह भी पक्की हो जाएगी। ये मैच रात भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा।

रूस को हालांकि सऊदी अरब की तुलना में मिस्र से अधिक कड़ी चुनौती मिलेगी। मिस्र पहले मैच में उरूग्वे से 0-1 से हार गया था और नाकआउट की दौड़ में बने रहने के लिये उसे ये मैच हर हाल में जीतना होगा। 

मिस्र का दारोमदार मोहम्मद सालाह पर टिका होगा और अगर यह स्टार स्ट्राइकर पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरता है तो फिर वह रूस की नाकआउट की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप: सऊदी अरब फुटबॉल टीम के प्लेन में बीच हवा लगी आग, वीडियो

सालाह लिवरपूल की तरफ से चैंपियन्स लीग फाइनल के दौरान चोटिल हो गये थे और तब से किसी मैच में नहीं खेले हैं। उरूग्वे के खिलाफ पिछले मैच में भी वह बाहर बैठे थे। मिस्र के टीम डाक्टर ने हालांकि अब सालाह को पूरी तरह से फिट करार दिया है। 

मिस्र के टीम मैनेजर इहाब लेहाता ने फीफा.काम से कहा, 'सालाह ने अपने साथियों के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और वह पूरे सत्र में मैदान पर रहे तथा चिकित्सकों के अनुसार वह रूस के खिलाफ खेलने के लिये तैयार हैं।'

मिस्र के कोच हेक्टर कपर ने उरूग्वे के खिलाफ सालाह को उतारने का जोखिम नहीं उठाया। उनकी टीम ने उरूग्वे को 89 मिनट तक रोके रखा लेकिन इसके बाद जोस गिमिनेज के गोल ने उसके सारे समीकरण बिगाड़ दिये थे।  अब हेक्टर कपर जानते हैं कि रूस के खिलाफ जीत से ही उनकी टीम की उम्मीदें बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, 'उरूग्वे के खिलाफ हार से रूस के खिलाफ मैच से हमारा भाग्य तय होगा। हमें हर हाल में जीत चाहिए।' (यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: कप्तान हैरी केन ने इंग्लैंड को दिलाई राहत, आखिरी पलों में गोल से ट्यूनीशिया पर जीत)

रूस का टूर्नामेंट से पहले का रिकॉर्ड अच्छा नहीं चल रहा था। उसने लगातार मैच में जीत दर्ज नहीं की थी और माना जा रहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका (2010) के बाद ग्रुप चरण से बाहर होने वाला दूसरा मेजबान बन सकता है। रूस ने हालांकि पहले मैच में शानदार जीत से फिलहाल ऐसी संभावनाओं को विराम लगा दिया है।  उरूग्वे इस ग्रुप में शीर्ष पर रहने का दावेदार माना जा रहा है और ऐसे में रूस की टीम मिस्र के खिलाफ ही अपनी जीजान लगाकर नाकआउट में जगह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

रूस:

गोलकीपर्स: इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर गाबूलोव, आंद्रेई लूनेव।

डिफेंडर्स: व्लादिमीर ग्रानेट, फेदोर कुद्रयाशोव, इलिया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेनोव, सर्जेई इगनाशेविच, मारियो फर्नांडीज, इगोर, स्मोलनिकोव।

मिडफील्डर्स: यूरी गाजिनस्की, अलैक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोइव, अलैक्जेंडर एरोकिन, यूरी झिरकोव, डालेर कुजयीव, रोमन जोबनिन, अलैक्जेंडर सामेदोव,  एंटन मिरानचुक, डेनिस चेरीशेव।

फॉरवर्ड्स: अर्तेम ज्यूबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेदोर स्मोलोव।

मिस्र:

गोलकीपर्स: एसाम अल हैडरी, मोहम्मद अल-शेनावी, शेरिफ एकरैमी।

डिफेंडर्स: अहमद फतही, साद समीर, अयमान अशरफ, महमूद हमदी, मोहम्मद अब्देल-शफी, अहमद हेगाजी, अली गब्र, अहमद अलमोहम्मदी, ओमार गबर 

मिडफील्डर्स: तारेक हमीद, शिकाबाला, अब्दल्ला सैद, सैम मोरसी, मोहम्मद अलनेनी, महमूद कहराबा, रमजान सोभी, महमूद हसन,  एमर वारदा।

फॉरवर्ड्स: मारवान मोहसेन, मोहम्मद सालाह

(फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें)

Web Title: fifa world cup 2018 egypt vs russia group a match preview

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे