FIFA World Cup: ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से हराया, 91वें और 97वें मिनट में किया गोल

By सुमित राय | Published: June 22, 2018 05:25 PM2018-06-22T17:25:11+5:302018-06-22T19:29:10+5:30

FIFA World Cup 2018: ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप ई के मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Brazil Vs Costa Rica Live Update and Live Score | FIFA World Cup: ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से हराया, 91वें और 97वें मिनट में किया गोल

FIFA World Cup 2018, Brazil Vs Costa Rica Live Update and Live Score

सेंट पीटर्सबर्ग, 22 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप ई के अहम मुकाबले में ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से मात देकर पहली जीत दर्ज की। ब्राजील की ओर से कुटिन्हो ने 91वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद नेमार ने 97वें मिनट में टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी, जो मैच का फाइनल स्कोर रहा। इससे पहले ब्राजील को अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था, जबकि कोस्टा रिका को सर्बिया के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

FIFA World Cup 2018, Brazil Vs Costa Rica लाइव अपडेट -

- 8 मिनट का अतिरिक्त समय खत्म होने के बाद ब्राजील 2-0 से आगे। इसी के साथ ब्राजील ने इस साल वर्ल्ड कप मे दर्ज की अपनी पहली जीत।

- मैच के 97वें मिनट में ब्राजील की ओर से नेमार ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त।

- अतिरिक्त समय में ब्राजील की ओर से कुटिन्हो ने किया पहला गोल। कुटिन्हो ने 91वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

- दूसरे हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद आठ मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- दूसरे हाफ का खेल शुरू।

- अतिरिक्त समय खत्म होने के बाद भी ब्राजील और कोस्टा रिका की टीमें गोल नहीं कर पाईं। स्कोर- ब्राजील: 0 और कोस्टा रिका: 0

- पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद 1 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- शुरुआती 10 मिनट में कोई गोल नहीं कर पाई दोनों टीमें।

- ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच मुकाबला शुरू।

- अगर ग्रुप में शीर्ष पर रहने की उम्मीद रखनी है तो उसे कोस्टा रिका के खिलाफ जीत दर्ज कर तीन अंक जुटाने ही होंगे।

- ब्राजील को अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था, जबकि कोस्टा रिका को सर्बिया के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

- ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में होगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप ई के अहम मुकाबले में ब्राजील का सामना कोस्टा रिका से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

ब्राजील

  • कोच: टाइट
  • गोलकीपर्स: एलिसन, एंडरसन, कैसियो।
  • डिफेंडर्स: डैनिलो, फैगनर, मार्सेलो, फिलिपे लुईस, थियागो सिल्वा, मारक्यून्हो, मिरांडा, पेडरो गेरोमल।
  • मिडफील्डरर्स: कैसेमिरो, फर्नांडिन्हो, पाउलिन्हो, फ्रेड, रेनाटो अगस्टो, फिलिपो काउटिन्हो, विलियम, डगलस कोस्टा।
  • फॉर्वर्ड्स: नेमार, तायसन, ग्रैबियल जीजस, रॉबर्टो फिरमिनो।

कोस्टा रिका

  • कोच: ओस्कर रामिरेज
  • गोलकीपर्स: केलोर नवास, पैट्रिक पेम्बर्टन, लियोनेल मोएरेरा।
  • डिफेंडर्स: क्रिस्चियन गम्बोआ, इयान स्मिथ, रोनाल्ड मटारिटा, ब्रायन ओविएडो, ऑस्कर डुआर्टे, जियानकार्लो गोंजालेज, फ्रैंसिस्को काल्वो, केंडाल वॉटसन, जॉनी एकोस्टा।
  • मिडफील्डरर्स: डेविड गजमैन, येल्टिसन, सेल्सो बोरगेस, रैंडाल अजोफिफा, रोडनी वॉलेस, ब्रायन रुइज, डेनियल कोलिंडरस, क्रिस्चियन बोलनोस।
  • फॉर्वर्ड्स: वेहान वेनेगास, जोएल कैम्पवेल, मार्को उरेना।

Web Title: FIFA World Cup 2018, Brazil Vs Costa Rica Live Update and Live Score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे