चेल्सी और आइवरी कोस्ट के महान खिलाड़ी दिदियेर ड्रोग्बा ने फुटबॉल से लिया संन्यास
By भाषा | Published: November 22, 2018 07:56 PM2018-11-22T19:56:52+5:302018-11-22T19:59:12+5:30
Didier Drogba: चेल्सी और आइवरी कोस्ट के महान फुटबॉलर दिदियेर ड्रोग्बा ने फुटबॉल से संन्याल लेने का ऐलान कर दिया है
लंदन, 22 नवंबर: आइवरी कोस्ट और चेल्सी के महान फुटबॉलर दिदियेर ड्रोग्बा ने 20 साल के सुनहरे कैरियर के बाद बुधवार को खेल को अलविदा कह दिया।
ड्रोग्बा ने चेल्सी के लिये 381 मैचों में 164 गोल किये और इस क्लब के साथ चार प्रीमियर लीग खिताब, चार एफए कप और 2012 चैंपियंस लीग जीते। उन्होंने आइवरी कोस्ट के लिए सर्वाधिक 65 गोल किये।
Two-time African Player of the Year 🏆@ChampionsLeague winner 🏆
— FIFA.com (@FIFAcom) November 22, 2018
Led 🇨🇮@FIFCI_tweet to their first @FIFAWorldCup 🏆
Enjoy your retirement, @didierdrogba! And congratulations on a fantastic career 👏👏👏 pic.twitter.com/MYsMnnaffw
उन्होंने छह अलग अलग देशों में फुटबॉल खेला लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी फ्रांस और इंग्लैंड में मिली।
💙 D R O G B A 💙
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) November 22, 2018
Impossibly calm ➡️ Uncontrollably excited! 🏆 😆
A great player and a great character. Thanks for all the #UCL memories, @didierdrogba 🙌 pic.twitter.com/ddN18Q0rez
ड्रोग्बा का जन्म 11 मार्च 1978 को आइवरी कोस्ट में हुआ था। उन्होंने अपने फुटबॉल करियर में कुल 679 मैचों में 367 गोल दागे