क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई से आगे निकले, सर्वाधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 2, 2021 02:43 PM2021-09-02T14:43:26+5:302021-09-02T14:44:25+5:30
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 89वें मिनट में अपना 110वां गोल दागते हुए पुर्तगाल को बराबरी दिलाई और ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई के पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा।
दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए लेकिन इसके बावजूद विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप ए में आयरलैंड पर पुर्तगाल की 2-1 की जीत में दो गोल के साथ पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।
आयरलैंड को 45वें मिनट में जॉन इगान ने बढ़त दिलाई। रोनाल्डो ने इसके बाद 89वें मिनट में अपना 110वां गोल दागते हुए पुर्तगाल को बराबरी दिलाई और ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई के पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा।
🇵🇹 All-time top international scorer Cristiano Ronaldo has 111 goals in 180 games for Portugal 🔝#WCQpic.twitter.com/G3XItWOiEe
— European Qualifiers (@EURO2020) September 1, 2021
रोनाल्डो ने इसके बाद इंजरी टाइम में 180वें मैच में अपना 111वां गोल दागकर आयरलैंड के प्रशंसकों को दिल तोड़ दिया और पुर्तगाल की जीत सुनिश्चित की। रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि उन विशेष लम्हों के लिए जो हमें मिले। मैच के अंतिम लम्हों में दो गोल करना इतना मुश्किल होता है लेकिन टीम ने जो किया मुझे उसकी सराहना करनी होगी। हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा।’’
He’s done it again. pic.twitter.com/GFedpQVYIV
— B/R Football (@brfootball) September 1, 2021
रोनाल्डो के लिए हालांकि मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और आयरलैंड के गोलकीपर गेविन बजुनु ने 15वें मिनट में उनकी पेनल्टी किक रोक दी। रोनाल्डो ने 2004 यूरोपीय चैंपियनशिप में पुर्तगाल के लिए जब अपना पहला गोल किया था तो गेविन सिर्फ दो साल के थे।
⚡ 𝟳𝗲𝗴𝗲𝗻𝗱 ⚡
— Portugal (@selecaoportugal) September 1, 2021
🐐 @Cristianopic.twitter.com/h6eC6hSUkF
इस जीत से पुर्तगाल की टीम चार मैचों में 10 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर चल रही है। सर्बिया की टीम उससे तीन अंक पीछे है लेकिन वह बुधवार को नहीं खेली। लग्जमबर्ग ने अजरबेजान को 2-1 से हराया और सर्बिया से एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर चल रहा है।