कोरोना: इटली ने 13 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, खिलाड़ी नहीं कर पाएंगे साथ में प्रैक्टिस

By भाषा | Published: April 2, 2020 12:14 PM2020-04-02T12:14:58+5:302020-04-02T12:14:58+5:30

Italy lockdown: कोरोना वायरस महामारी के भीषण संकट से गुजर रहे इटली ने अपने देश में लॉकडाउन की अवधि 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है, ऐसे में उनके खिलाड़ी साथ में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे

Coronavirus: Italy extends lockdown, Players will not be able to practice together | कोरोना: इटली ने 13 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, खिलाड़ी नहीं कर पाएंगे साथ में प्रैक्टिस

इटली में 13 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने से खिलाड़ी नहीं कर पाएंगे साथ में प्रैक्टिस

Highlightsइटली में कोरोना वायरस महामारी की वजह से 13 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौतइटली ने लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ाया, सभी खिलाड़ियों के लिए निलंबित हुए प्रैक्टिस सेशन

रोम:इटली के फुटबॉलर और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी आगे भी साथ में अभ्यास नहीं कर पाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने देश में ‘लॉकडाउन’ की अवधि 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इटली में मार्च के शुरू से ही तीन अप्रैल तक सभी खेल गतिविधियां रोक दी गयी थी।

इटली में अभी तक इस बीमारी के कारण 13,115 लोगों की मौत हो चुकी है। कोंटे ने बुधवार को टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि ‘लॉकडाउन’ की अवधि बढ़ा दी गयी है और इसमें अभ्यास सत्र भी शामिल हैं।

कोंटे ने कहा, ‘‘सार्वजनिक और निजी स्थलों पर सभी तरह के आयोजन और खेल प्रतियोगिताओं को निलंबित किया जाता है। सभी तरह के खेलों में पेशेवर और गैर पेशेवर खिलाड़ियों के लिये अभ्यास सत्र भी निलंबित किये जाते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू हो गये हैं। अगर हम बचाव के अपने उपायों को रोक देते हैं तो हमारे सारे प्रयास बेकार चले जाएंगे।’’

Web Title: Coronavirus: Italy extends lockdown, Players will not be able to practice together

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे