FIFA Women's World Cup: जापान के हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे

By भाषा | Published: June 23, 2020 11:54 AM2020-06-23T11:54:53+5:302020-06-23T11:54:53+5:30

FIFA Women's Football World Cup: जापान के मेजबानी की दौड़ से हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2022 फीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे हो गए हैं

Australia-New Zealand Clear Favorites To Jointly Host 2022 FIFA Women's Football World Cup after Japan withdraws | FIFA Women's World Cup: जापान के हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे

फीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबानी की रेस में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सबसे आगे (File Photo)

Highlightsफीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 की संयुक्त मेजबानी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सबसे आगेजापान ने किया है 2022 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी से पीछे हटने का फैसला

मेलबर्न: जापान के हटने के बाद आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 में होने वाले महिला विश्व कप फुटबॉल की संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे पहुंच गये हैं। इन दोनों की संयुक्त मेजबानी का दावा उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया की तुलना में मजबूत है। विश्व फुटबाल की संचालन संस्था फीफा के निरीक्षण अंकों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को पांच में से 4.1 जबकि कोलंबिया को 2.8 अंक मिले हैं।

जापान को पांच में से 3.9 अंक दिये गये थे और उसके दौड़ में बने रहने से एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के सात प्रतिनिधियों के मत बंटने की संभावना थी। आस्ट्रेलिया भी एएफसी का सदस्य है। विश्व फुटबाल की संचालन संस्था फीफा गुरुवार को इस पर मतदान करेगी।

एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहीम अल खलीफा ने जापान के हटने के फैसले का स्वागत करते हुए एशियाई सदस्यों से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और कोलंबिया ने इससे पहले कभी महिला विश्व कप की मेजबानी नहीं की है।

अगर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मेजबानी मिलती है तो यह पहला अवसर होगा जबकि दो परिसंघ मिलकर विश्व कप का आयोजन करेंगे। न्यूजीलैंड ओसियाना फुटबाल परिसंघ का सदस्य है और फीफा परिषद में उसके तीन सदस्य हैं लेकिन न्यूजीलैंड फुटबाल के अध्यक्ष जोहाना वुड ऑनलाइन बैठक में मतदान नहीं कर पाएंगे। टूर्नामेंट दस जुलाई से 20 अगस्त 2023 के बीच खेला जाएगा और इसमें 24 के बजाय 32 टीमें हिस्सा लेंगी। एपी पंत पंत

Web Title: Australia-New Zealand Clear Favorites To Jointly Host 2022 FIFA Women's Football World Cup after Japan withdraws

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे