ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी की दौड़ में, अगले साल मई में होगा फैसला
By भाषा | Published: December 13, 2019 10:33 AM2019-12-13T10:33:10+5:302019-12-13T10:33:10+5:30
फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 की मेजबानी पर फैसला अगले साल मई में लिए जाने की संभावना है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 की संयुक्त मेजबानी का दावा पेश किया है। फीफा इस विश्व कप में टीमों की संख्या 22 से बढाकर 24 करने की सोच रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दो देशों के मेजबान होने से अतिरिक्त मैचों के आयोजन में मदद मिलेगी।
फीफा के अनुसार अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका भी मेजबानी की दौड़ में हैं। मेजबानी पर फैसला अगले साल मई में लिए जाने की संभावना है।
बता दें कि फीफा महिला विश्व कप की शुरुआत साल 1991 में हुई थी और इसका आयोजन चीन में हुआ था। आखिरी बार इसका आयोजन 2019 में फ्रांस में हुआ था, जिसे अमेरिका ने अपने नाम किया था। आठ फीफा महिला विश्व कप टूर्नामेंट को चार राष्ट्रीय टीमों ने जीता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ये चार बार जीता है। अन्य विजेता जर्मनी हैं, जिसमें दो खिताब जीते हैं और एक जीत के साथ जापान और नॉर्वे हैं।