लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि स्पेशल बंगाली फूड: दुर्गा पूजा के दौरान खायें ये 6 बंगाली फूड, नॉन-वेज भूल जाएंगे आप

By उस्मान | Updated: October 15, 2018 15:03 IST

Navratri Special Bengali Food: नवरात्रि या दुर्गा पूजा के पर्व के दौरान सिर्फ वेजिटेरियन फूड्स ही खाये जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं नॉन-वेज के बिना नहीं रह सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो असल में वेजिटेरियन हैं लेकिन इनका स्वाद नॉन-वेज से कम नहीं है।

Open in App

नवरात्रि या दुर्गा पूजा के पर्व के दौरान सिर्फ वेजिटेरियन फूड्स ही खाये जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं नॉन-वेज के बिना नहीं रह सकते हैं। लेकिन क्या करें धार्मिक मामला है फॉलो तो करना पड़ता ही है। खैर, अगर आप नवरात्रि के व्रत में वेज खाना खाकर थक चुके हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो असल में वेजिटेरियन हैं लेकिन इनका स्वाद नॉन-वेज से कम नहीं है। यकीनन आपको पसंद आएंगी।  

1) आलू कबाली आप इन दिनों आलू चाट का मजा ले सकते हैं। बंगाली स्टाइल में बना यह पकवान आपके स्वाद को बढ़ा सकता है। वास्तव में इसे कई मसालों के साथ तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद आप नॉन-वेज का स्वाद याद नहीं रख पाएंगे। 

2) मोचर चॉपकेले के फूलों से बनी इस डिश को खाकर आप इसका स्वाद अपने पूरे जीवन में नहीं भूल पाएंगे। यह डिश हल्दी होती है और इसे कई तरह के मसालों से तैयार किया जाता है। आप इसे पारंपरिक बंगाली सरसों की चटनी के साथ खा सकते हैं।  

3) दुर्गा पूजा भोगयह डिश आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। अपने घर के आस-पास के सबसे नज़दीकी दुर्गा पूजा पांडल पर जाएं और इस डिश का टेस्ट लें। इस डिश में खिचड़ी, सब्जी, बेगुनी, खजूर की चटनी, पायेश, रसगुल्ला और अन्य चीजें शामिल हैं। 

4) घुघनी सफेद मटर से बना यह पकवान कोलकाता में सबसे पसंदीदा चीजों में एक है। इसे नींबू का रस और प्याज और धनिया और मसालेदार सेव के साथ तैयार किया जाता है। यह एक स्वस्थ नाश्ता है।      

5) चुरमुरआपके लिए यह एक बेहतर स्नैक साबित हो सकती है। इसे मैश किए हुए आलू और क्रश्ड फ्चका टॉस, भुने हुए मसालों और चिमनी पानी से तैयार किया जाता है। यह स्नैक्स खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। 

टॅग्स :नवरात्रिहेल्थी फूडत्योहारदशहरा (विजयादशमी)कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपुडुचेरी ने बंगाल को 96 पर किया आउट, मोहम्मद शमी को जमकर कूटा, 24 गेंद में 34 रन, 81 से हार

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतTMC ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी ने किया सस्पेंड, बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने पर दिया था बयान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड