लाइव न्यूज़ :

इन 5 आसान तरीकों से अपने बच्चों को जंक फूड खाने से बचाएं

By मेघना वर्मा | Updated: June 18, 2018 11:05 IST

दूध में वह सभी पोषक तत्व होते हैं जो एक इंसानी शरीर को चाहिए होता है लेकिन बच्चे अक्सर दूध पीने में आना-कानी करते हैं।

Open in App

अक्सर मां-बाप को अपने बच्चे से शिकायत होती है कि वो जंक फूड बहुत खाते हैं लेकिन हेल्दी फूड का नाम सुनते ही उनका मुंह बनने लगता है। बहुत से लोग तो अपने बच्चों की इसी शिकायत के साथ डॉक्टर्स के पास भी पहुंच जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों की इसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिला सकते हैं। 

1. फास्ट फूड के नुकसान बताएं

अक्सर जब भी बच्चा फास्ट फूड मांगता है तो मां-बाप उन्हें डांट कर चुप करा देते हैं इसके बजाए आपको अपने बच्चों को प्यार से मना करना चाहिए साथ ही यह बताना चाहिए कि फास्ट फूड हमारे लिए कितना घातक हो सकता है। साथ ही साथ यह भी बताएं कि बच्चों के पेट में जाकर फास्ट फूड किस तरह उन्हें नुकसान दिला सकता है। चाहें तो इसके लिए आप सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं। वीडियोज के माध्यम से आप इस बात को उन तक पहुंचा सकते हैं। 

2. फलेवर्ड वाला दूध पिलाएं

दूध में वह सभी पोषक तत्व होते हैं जो एक इंसानी शरीर को चाहिए होता है लेकिन बच्चे अक्सर दूध पीने में आना-कानी करते हैं। ऐसे में उन्हे फ्लेवर्ड मिल्क पिलाना चाहिए। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले चॉकलेट, पिस्ता या किसी भी तरह के फ्लेवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- इन देशों में खाने के हैं अजीबो-गरीब रिवाज, कहीं मुंह से आवाज निकालना तो कहीं डकार मारना है शुभ

3. कुछ नया ट्राई करें

रोज-रोज टिंडे और लौकी की सब्जी बनाएंगे तो कोई भी बच्चा खाना नहीं खाएगा। रोज वही खाना बनाने के बजाए हर रोज अलग-अलग और कुछ नई डिश बनाएं जो हेल्दी भी हो और आपके बच्चे को पसंद आए। इससे उन्हें खाने में नई चीज मिलेगी और उनका खाने के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। 

4. रोचक तरीके से करें खाने को सर्व

खाने की टेबल पर भूख तब और बढ़ जाती है जब खाने को अच्छे तरीके से सर्व किया जाता है। तो जब भी अपने बच्चों को खाना सर्व करें उसे रोचक तरीके से सर्व करें। जैसे सलाद बनाते समय रंग-बिरंगी सब्जियों से आप उनके फेवरेट कार्टून केरेक्टर को बनाएं। या चावल को देते समय उन्हें ऊपर से सजाएं। 

ये भी पढ़ें- ये हैं 4 कूल फ्रूट्स जिनसे मिलता है दूध जैसा कैल्शियम

5. खुद भी खाएं हेल्दी चीजें

बहुत से मां-बाप वो सारी चीजें बच्चों को खिलाना चाहते हैं जो वो खुद भी नहीं खाते। लेकिन ऐसा करने से बच्चे भी वह खाना नहीं खाएंगे। इसलिए सबसे पहले आप खुद जंक फूड छोड़कर हेल्दी खाना खाना सीखें ताकी बच्चा आपको देखकर आपसे सीख पाए। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड