ये 5 चीजें जरूर चखें 'हमारे गुजरात' में, लौटकर वापिस जरूर आएंगे

By मेघना वर्मा | Published: March 5, 2018 04:49 PM2018-03-05T16:49:33+5:302018-03-05T16:49:33+5:30

उंधियो गुजरात की स्पेशल डिश है जो सीजन की सारी सब्जियों को मिलाकर बनायी जाती हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है, स्वास्थ्य में भी उतनी ही अच्छी होती है। 

Top 5 dishes from Gujarat you must try | ये 5 चीजें जरूर चखें 'हमारे गुजरात' में, लौटकर वापिस जरूर आएंगे

ये 5 चीजें जरूर चखें 'हमारे गुजरात' में, लौटकर वापिस जरूर आएंगे

गुजरात शहर जितना खूबसूरत है यहां के व्यंजन उतने ही स्वादिष्ट हैं। ढोकला, फाफड़ा, हांडवा, थेपला... ये नाम सुनने में जितने अलग लगते हैं उतना ही अलग और उम्दा होता है इनका स्वाद। हममें से बहुत लोग गुजरात का नाम सुनते ही दिमाग में सिर्फ ढोकला या थेपला जैसे व्यंजनों को ही याद कर पाते हैं लेकिन गुजरात में और भी बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन हैं जिन्हें आपको एक बार जरूर चखना चाहिए। आज हम आपको गुजरात के ऐसे ही 5 खानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पारंपरिक हैं, इनमें गुजरात की खुशबू है और ये गुजरात के बेस्ट स्ट्रीट फूड भी कहे जाते हैं। 

1. खमन ढोकला

मसूर की दाल और काबुली चने से बनी ये डिश गुजरात की सबसे फेमस डिश में से एक है। ये देखने में बहुत हद तक बेसन के ढोकले जैसा होता है लेकिन इसका स्वाद एकदम अलग होता है। इसे बनाने के लिए ढोकले के बैटर को एक साथ हल्दी के साथ मिलाया जाता है और इसे भाप से पकाया जाता है। पकने के बाद इसे राई के दाने, कड़ी हरी मिर्च और करी पत्ते के साथ सर्व किया जाता है। गुजरात की दुकानों में मिलने वाला ये खमन ढोकला बहुत सारे फ्लेवर में आता है जिसमें अमेरी खमन और मसाला खमन आदि हैं। 

2. खांडवी

बेसन के इस खट्टे-मिट्ठे व्यंजन को गुजरात के लगभग हर घर में खाया और बनाया जाता है। बेसन से बने इस व्यंजन को छांछ, सरसों या राई के दाने और तीखी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सिर्फ गुजरात में ही नहीं ये डिश पूरे महाराष्ट्र में भी खाई जाती है। इस डिश को बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्यूंकि इसमें बैटर बनाते समय बहुत बैलेंस बनाकर चलाना पड़ता है। अगर वो ज्यादा गढ़ा हो गया तो तवे पर बेसन फैलता नहीं और अगर भीत पतला हो गया तो तवे से निकलता नहीं।

यह भी पढ़ें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक,भारत के हर कोने में मिलते हैं ये स्ट्रीट फूड

3. उंधियो

इस व्यंजन को गुजराती डिश का राजा कहा जाता है। उंधियो वैसे तो मकर संक्रांति पर लगभग हर गुजराती घर में बनता है लेकिन इसे साधारण दिनों में भी गुजरात के लोग अपने खाने में शामिल करते हैं। उंधियो डिश सीजन की सारी सब्जियों को मिलाकर बनायी गयी एक तरह की खिचड़ी होती है। आप चाहे तो इसमें उबली हुई दाल भी मिला सकते हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है स्वास्थ्य में भी उतनी ही अच्छी होती है। 

4. मुठिया

मुठिया गुजरातियों का सबसे पसंदीदा नाश्ता होता है। बेसन और दाल के मिक्सचर को मिलाकर यह व्यंजन बनाया जाता है। तिल और ढेर सारे भारतीय मसालों को साथ मिलाकर यह तीखी और मीठी डिश तैयार की जाती है जिसे डीप फ्राई करके शाम को चाय के साथ सर्व किया जाता है।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद जाकर अगर नहीं चखा इन स्ट्रीट फूड का स्वाद तो अधूरा रह जाएगा आपका ट्रिप

5. लिलवा कचौड़ी

कचौड़ी हमेशा से ही भारतियों का प्रिय व्यंजन रही है। गुजरात में बनने वाली लिलवा कचौड़ी उसी का एक उदहारण है। तुअर की या अरहर की दाल भरकर बनायी जाने वाली इस कचौड़ी को गुजरात के लोग चटनी के साथ सर्व करते हैं।

बाटी के आकर की बनने वाली इन कचौड़ियों को भी तेल में डीप फ्राई किया जाता है। आप चाहे तो तुअर के अलवा अपनी पसंदीदा किसी भी दाल को कचौड़ी में भर सकते हैं।   

Web Title: Top 5 dishes from Gujarat you must try

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे