लाइव न्यूज़ :

कौन कहता है महंगा है मुंबई, शहर की इन 6 जगहों पर 100 रुपये से भी कम में मिलता है भरपेट खाना

By उस्मान | Updated: November 16, 2018 15:08 IST

मुंबई में पेटभर खाने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसी बातें आप मुंबई जाने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से सुन सकते हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है। दरअसल अगर आपको इस शहर की सही पहचान है, तो आप बहुत कम पैसों में अपना पेट भर सकते हैं।

Open in App

मुंबई में रहना बहुत मुश्किल है, मुंबई बहुत महंगा शहर है, यहां पेटभर खाने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यह कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें आप मुंबई जाने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से सुन सकते हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है। दरअसल अगर आपको इस शहर की सही पहचान है, तो आप बहुत कम पैसों में अपना पेट भर सकते हैं। हम आपको इस बॉलीवुड शहर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको सौ रुपये से भी कम में पेटभर स्वादिष्ट खाना मिल सकता है। 

1) आस्वाद  आस्वाद रेस्टोरेंट शिवाजी पार्क में स्थित है। यहां दशकों से गुणवत्ता या स्वाद में किसी तरह का समझौता किए बिना ग्राहकों को महाराष्ट्रीयन खाना परोसा  जा रहा है। अगली बार जब मुंबई जाएं तो इस जगह और ढाबे का नाम याद रखें। यहां आपको मिसल-पाव, वाराण-भट और कुरकुरे थालीपीठ जैसी चीजें मिल जाएंगी। 

2) आमंत्रण आमंत्रण रेस्टोरेंट मुंबई के नौपाडा में स्थित है। यहां आप स्वादिष्ट मिसाल पाव का मजा ले सकते हैं। सबसे बड़ी बात यही कि यह रेस्टोरेंट हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है। यानी आप यहां कभी भी आकर अपनी भूख शांत कर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट छत्रपति शिवाजी रोड पर स्थित है। 

3) रामनायक उडुपी रेस्टोरेंट मुंबई के माटुंगा क्षेत्र में स्थित इस रेस्टोरेंट में आपको आपको तमिलनाडु का स्वाद मिल सकता है। यहां बहुत कीमतों पर दक्षिण भारतीय खाना मिल जाएगा। यहां साउथ थाली बहुत ज्यादा फेमस है जिससे आपका पेट जरूर भर जाएगा।

4) मनी लंच होममाटुंगा में प्रसिद्ध रुआया कॉलेज के पास स्थित मनी होम में सबसे बेहतर फ़िल्टर कॉफी मिलती है। कुछ साल पहले तक, यहां सभी वस्तुओं की कीमत 50 रुपये से कम थी। अभी आपको 100 रुपये से भी कम में खाने की चीजें मिल जाएंगी। मनी की मुख्य विशेषताओं में से एक यह है कि यहां के वेटर्स हमेशा सतर्क होते हैं। यहां आपको सांभर और नारियल चटनी कई बार मिल सकता है।  

5) क्यानी एंड को दक्षिण बॉम्बे के धोबी तालाओ क्षेत्र में क्यानी एंड को एक मात्र होटल नहीं है, बल्कि एक संस्था है। किसी अन्य ईरानी कैफे की तरह, यहां आप लिप स्मैकिंग पफ और चिकन बर्गर के लिए जा सकते हैं। सबसे खास बात कि आपको खाने पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

6) श्रीकृष्णदादर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर स्थित श्रीकृष्ण में शहर के सबसे अच्छा वड़ा-पाव मिलता है। इसके अलावा ये ढाबा अपने मजेदार लस्सी के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए आपको सौ रुपये से भी कम पैसे खर्च करने होंगे।

टॅग्स :फूडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

कारोबारLPG Prices December 1: राहत की खबर, रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना और चेन्नई में घटे दाम, चेक करें

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड