लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में वजन घटाने, बीपी कंट्रोल करने, पेट साफ रखने के लिए पियें गुड़ की चाय, जानिए रेसिपी

By उस्मान | Updated: December 12, 2018 07:57 IST

गुड़ में फाइबर तथा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ की चाय का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान सर्दी, खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप गुड़ के चाय का सेवन कर सकते हैं। गुड़ में फाइबर तथा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ की चाय का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुड़ पाचन के लिए भी बेहतर चीज है। एक्सपर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति रोजाना 5 से 10 ग्राम गुड़ खा सकता है। चलिए जानते हैं सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे बनाया जाता है।

गुड़ की चाय बनाने की सामग्रीदूध 1 कपपानी 1 कपचाय पत्ती 1 छोटा चम्मचगुड़ 3 छोटे चम्मचछोटी इलायची 2अदरक 1 छोटा चम्मच घिसी हुईतुलसी पत्ती 3-4

गुड़ की चाय बनाने की विधिसबसे पहले एक पैन में पानी को गर्म करें। उबाल आने पर उसमे चाय की पत्ती, अदरक, इलायची, तुलसी पत्ती और गुड़ डालें। उबाल आने पर गैस को धीमा करें और पैन को ढक कर 2 से 3 मिनट्स तक पकने दे। ऐसा करने से सभी मसालों को स्वाद अच्छे से चाय में आ जायेगा।अब एक दूसरे पतीले में दूध को उबाल लगा ले। दूध उबल जाने के बाद दोनों गैस को बंद कर दे और इस दूध को चाय में धीरे धीरे से डाले। ध्यान रहे कि एक साथ दूध डालने पर दूध फट सकता है इसलिए इसे धीरे धीरे से ही मिलाएं।

गुड़ की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ

बल्ड प्रेशर कंट्रोल करता है गुड़चीनी का एक बढ़िया और हैल्दी विकल्प है गुड़। गुड़ के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाईबीपी वाले लोगों के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। डॉक्टर्स भी हाईबीपी वालों को गुड़ के सेवन की सलाह देते हैं।   

पाचन क्रिया सही रखेगुड़ पाचन तंत्र को सही रखने में मददगार है। इसमें गन्ने के रस के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। यह गैस की समस्या को दूर करता है। साथ ही खाना खाने के बाद इसके सेवन से खाना जल्दी पचता है।

वजन घटाने में मददगारगुड़ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। वजन घटाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन जरूर करें। गुड़ के सेवन से शरीर में वाटर रिटेंशन कंट्रोल में रहता है और आपका वजन भी कम होता है। 

टॅग्स :रेसिपीहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड