नई दुल्हन को ससुराल में खाना बनाते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

By मेघना वर्मा | Published: May 18, 2018 12:49 PM2018-05-18T12:49:02+5:302018-05-18T12:49:02+5:30

हर परिवार की खाने-पीने आदतें अलग होती हैं। कोई कम तेल-मसाले वाला भोजन पसंद करता है, तो किसी को तला-भुना खाना चाहिए। कहीं नई-नई डिशेज ट्राई की जाती हैं, तो कहीं पारंपरिक खाना पसंद किया जाता है।

best recipe and cooking ideas for your first dish as a bride | नई दुल्हन को ससुराल में खाना बनाते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

नई दुल्हन को ससुराल में खाना बनाते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

किसी भी लड़ुकी की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा होता है शादी। इस समय शादी की तैयारियों के अलवा जो सबसे जरूरी चीजें दिमाग में चलती हैं वो है ससुराल में पहली बार खाना बनाने की टेंशन। कई महिलाएं इसके लिए महीने भर पहले से खाना बनाने की प्रैक्टिकस भी करती हैं। कुछ टीवी इंटरनेट पर नई-नई चीजें बनाना सीखती रहती हैं। अपने दादी-नानी और मां के साथ मिलकर खाना बनाना भी सीखती हैं लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ मामूली से ट्रिक्स अपनाकर आप इस मुश्किल से खुद को निकाल सकती हैं। सिर्फ यही नहीं अगर आफ की हाल ही में शादी हुई है या होने जा रही हैं तो इन तरीको से खाना बनाकर आप अपने ससुराल वालों पर अपनी छाप भी छोड़ सकती हैं। 

इन तरीकों का करें इस्तेमाल

मायके से ले जाएं मसालें

खाने का असली स्वाद उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले खाने से ही आता है। रोज-रोज अपने घर का खाना एक ही मसाले में खाकर लोग बोर हो जाते हैं। आने वाली नई बहू से उन्हें यही उम्मीद होता है कि वो कुछ नया और टेस्टी सा बनाएं। ऐसे में आप अपने घर में इस्तेमाल होने वाले मसालों से खाना बना सकते हैं। ऐसा करने से ना सिर्फ खाने का टेस्ट बदलेगा बल्कि आपके ससुराल वालों को कुछ अलग और रोज के स्वाद से हटकर खाना खाने को मिलेगा जो उन्हें काफी पसंद आएगा। साथ ही ये खाना आपको आपके घर की याद से भी जोड़े रखेगा। 

ससुराल वालों की पंसद को जानकर ही बनाएं खाना

अपने ससुराल वालों को कुछ नया खिलाने और उनके स्वाद के साथ एक्सपेसिमेंट करने से अच्छा ये होगा कि आप अपने ससुराल वालों के पसंदीदा खाने को ही बनाएं। इसमें आप अपने पति की मदद ले सकते हैं। वैसे ज्यादातर घरों में नई बहू से कुछ मीठा या कच्चा खाना बनवाया जाता है। इसे बनाने से पहले आप चाहें तो थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं लेकिन हमारी सलाह यही है कि किसी भी खाने की रेसिपी को तब तक ना छेड़े जब तक आप खानो बनाने में एक्सपर्ट ना हों। वरना नतीजा इसका उल्टा भी हो सकता है। 

आप भी हैं लज़ीज़ खाने के शौकीन, जानिए कुकिंग के 15 मैजिक ट्रिक्स

टेस्ट को पंसद करके ही बनाएं खाना

हर परिवार की खाने-पीने आदतें अलग होती हैं। कोई कम तेल-मसाले वाला भोजन पसंद करता है, तो किसी को तला-भुना खाना चाहिए। कहीं नई-नई डिशेज ट्राई की जाती हैं, तो कहीं पारंपरिक खाना पसंद किया जाता है। कहीं वेज, कहीं नॉनवेज, कहीं जैन खाना, तो कहीं प्याज़-लहसुन…तो कहीं इनके बिना खाना खाया जाता है। इसलिए ससुराल में सबसे पहले वहां के लोगों का स्वाद समझने की कोशिश करें। खाना बनाने के नियम को जानने और समझने की कोशिश करें। इसके लिए सबसे पहले बिना किसी संकोच के सास के साथ किचन में खड़े रहकर परिवार के स्वाद को समझें। 

वो बनाएं जिसमें आप हैं परफेक्ट

ससुराल में पहली बार कोई ऐसी डिश बनाएं जो कॉमन हो और जिसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि वो डिश आप पहले भी बना चुकी हों। यदि आप कोई नई या यूनीक डिश ट्राई करेंगी तो ज़रूरी नहीं कि वो परिवार के लोगों को पसंद आए ही। अचानक बहुत अलग स्वाद शायद उन्हें अच्छा न लगे। अत: ससुराल वालों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही पहली डिश का चुनाव करें।

Web Title: best recipe and cooking ideas for your first dish as a bride

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे