लाइव न्यूज़ :

वीकेंड की शाम चाय के साथ झट-पट बनाइए क्रिस्पी सूजी-पोटैटो बॉल्स

By मेघना वर्मा | Updated: September 22, 2018 10:48 IST

Open in App

वीकेंड का दिन हो और बारिश का मौसम तो शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी खाना बनता है। आज हम आपको झट-पट बनाने वाली ऐसी ही रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप फौरन तैयार भी कर सकते हैं और ये खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगेंगी। इस वीकेंड बनाइए सूजी-पोटैटो बॉल्स।

सूजी-पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी

सूजी- 1 कपदही- 1/2 कपअजवाइन- 1 टीस्पूनआलू- 1 कप ( उबला हुआ)प्याज- 1 कप (बारीक कटा हुआ)हरी मिर्च- 1 टीस्पून (बारीक कटी हुई)अदरक- 1 टीस्पून (बारीक कटा हुआ)लहसुन- 1 टीस्पून (बारीक कटा हुआ)चाट मसाला- 1 टेबलस्पूनकाली मिर्च पाउडर- 1 टीस्पूननमक- स्वादानुसारतेल- जरूरत अनुसार

बनाने की विधी

* सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही को अच्छे से फेंट कर रख दें। * अब दूसरे बाउल में उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें।* सूजी और दही के घोल में अब मैश किए हुए आलू को मिला लें। * इसी मिश्रण में अब अजवाइन, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक को मिला लें। * अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। * सूजी और आलू के मिश्रण को अच्छे से मिलाकर इन्हें बॉल्स का रुप दें। * अब गर्म तेल में डीप फ्राई करके इसे पेपर पर निकाल दें। * तैयार है आपकी क्रिस्पी सूजी-पोटैटो बॉल्स। * इन्हें गर्मा-गर्म चाय और तीखी चटनी के साथ खाए। 

टॅग्स :रेसिपीफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड