लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 3 मिनट में इस तरह करें माइक्रोवेव की सफाई

By मेघना वर्मा | Updated: September 22, 2018 08:37 IST

माइक्रोवेव एक ऐसी चीज है जो आपका समय तो बचाती है मगर इसकी सफाई करने में अच्छे-अच्छों को नानी याद आ जाती है।

Open in App

आज के समय में लोगों के पास समय की कमी है। ऑफिस से घर और घर से ऑफिस के बीच लोग इस कदर फंस गए हैं कि उन्हें घर की साफ-सफाई या किचन की साफ-सफाई का ध्यान ही नहीं रहता। माइक्रोवेव एक ऐसी चीज है जो आपका समय तो बचाती है मगर इसकी सफाई करने में अच्छे-अच्छों को नानी याद आ जाती है। इसकी सफाई करना सबसे मुश्किल काम है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने ओवन को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। 

1. नींबू का रस करेगा कमाल

* माइक्रोवेव को साफ करने के लिए एक माइक्रोवेव कटोरे में एक पूरे नींबू का रस निकाल लीजिए। * नीचोड़े हुए नींबू को भी उसी में डाल दीजिए।* अब इस कटोरे में आधा पानी भर दीजिए। * इसे 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। * अब साफ कपड़े से माइक्रोवेव को पोंछ लें। * आपको ओवन साफ हो जाएगा। 

2. बेकिंग सोडा से दाग जाएगें धुल

* अगर आपके माइक्रोवेव में खाने के दाग लगे हों तो उसे आप बेकिंग सोडा की मदद से साफ कर सकते हैं। * इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा के साथ नींबू का रस और पानी मिलाकर 3 मिनट तक माइक्रोवेव करें। * अब साफ कपड़े से ओवन को पोंछ लें। * आपका ओवन साफ हो जाएगा। 

3. खाने की आ रही हो बदबू

* अगर आपके ओवन से खाने की बदबू आ रही हो तो पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। * इसके लिए पानी में पुदीने की पत्ती को डालकर इसे 2 मिनट के माइक्रोवेव कर लें। * इससे आपके माइक्रोवेव की बदबू गायब हो जाएगी। 

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड