लाइव न्यूज़ :

ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं ओट्स वेजी कटलेट

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2018 09:56 IST

आज हम आपके लिए ऐसी ही रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद आसान है और ये स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभकारी है।

Open in App

सुबह की भाग-दौड़ में अक्सर हम नाश्ता करना स्किप कर देते हैं। ये ना सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदेह होता है बल्कि इससे आपमें एनर्जी भी कम हो जाती है। आज हम आपके लिए ऐसी ही रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद आसान है और ये स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभकारी है। सुबह के कम समय में बनाइए हेल्दी ओट्स वेजी कटलेट, जिसे जल्दी से बनाकर हेल्दी ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। 

ओट्स-वेजी कटलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

ओट्स - 1 कपबेसन - 1/2 कपब्रेड - 2 स्लाइसनमक - स्वादानुसारलाल मिर्च - स्वादानुसारसब्जियां (कद्दूकस और उबली हुई) - गाजर, मटर और आपकी पसंदीदातलने के लिए तेल  

ये भी पढ़े: रात के बचे हुए चावलों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी 'चावल के कबाब'

ओट्स वेजी कटलेट बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक कटोरे में ओट्स, बेसन और सभी कटी हुई सब्जियों को मिला लें।2. अब इसमें ब्रेड को क्रश करके डालें और अच्छी तरह मिला लें।3. नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएं और सभी को गूंध कर टिक्की जैसा डो तैयार कर लें।4. अब मनचाहे आकर में इसे टिक्की का रूप दें और गर्म तेल में फ्राई करें।5. आप चाहें तो टिक्की को मोटा बनाकर इसे शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। 6. अब इस गर्मागर्म ओट्स वेजी टिक्की को टोमैटो केचप के साथ सर्व करें। 

(फोटो- फ्लिकर)

 

टॅग्स :रेसिपीहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब