लाइव न्यूज़ :

घर पर भी बन सकता है कैफे जैसा टेस्टी चॉकलेट मिल्क शेक, जानें ईजी रेसिपी

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2018 12:15 IST

चॉकलेट मिल्कशेक बहुत ही टेस्टी और पॉवरफुल ड्रिंक है जो खासकर बच्चों को बहुत पसंद आता है। बच्चों की दूध ना पीने की समस्या अक्सर रहती है ऐसे में आप चॉकलेट मिल्क शेक बच्चों को दे सकते हैं।

Open in App

चॉकलेट अमूमन सभी को पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े, चॉकलेट से बनी किसी फूड आइटम को चखने के लिए वे तैयार रहते हैं। चॉकलेट केक से लेकर, कुकीज और शेक, सभी टेस्टी लगते हैं और हर मौसम में चखे जा रकते हैं। गर्मियों में चॉकलेट शेक लोगों की पसंदीदा होता है। किसी कैफे या रेस्तरां में टेस्टी और परफेक्ट चॉकलेट शेक मिल जाता है लेकिन यह महंगा भी होता है और रोजाना ऐसा शेक पीने को मिल जाए ऐसा संभव भी नहीं है। इसलिए इसे घर पर ही बनाएं। तो इन गर्मियों में आप घर पर ठंडा-ठंडा चॉकलेट मिल्क शेक बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं। जानें इसे बनाने की सरल विधि। 

चॉकलेट शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

फुल क्रीम मिल्क - आधा लीटरचॉकलेट आइसक्रीम - 2 चम्मचचॉकलेट पाउडर - 1 चम्मचकोको पाउडर - आधा चम्मचकॉफी पाउडर - 1/4 चम्मचचॉकलेट के टुकड़े - कद्दूकस किये हुएचीनी - स्वाद के अनुसारबर्फ के टुकड़े - 7 से 8 बादाम - 3 से 4 बारीक काट ले।

यह भी पढ़ें: सिर से उतर जायेगा डाइटिंग का बुखार क्यूंकि मार्केट में आ गया है 'चॉकलेट फ्लेवर घी'

चॉकलेट शेक बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, चॉकलेट पाउडर, कोको पाउडर, कॉफी पाउडर, आइस क्यूब्स और चीनी डालकर चला लें।2. तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट मिल्क शेक।3. इसे सर्विंग ग्लास में निकालकर इस पर आइस-क्रीम और बादाम के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।  

टॅग्स :रेसिपीहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड