लाइव न्यूज़ :

इस ठंड बनाइए हरी मटर के चटपटे कोफ्ते

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 15:15 IST

ठंड में हरी मटर से बने व्यंजन बनाते हैं तो इस बार बनाएं मटर के कोफ्ते।

Open in App

ठंड में हरी मटर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। आलू-मटर की घुघरी हो या मटर का पराठा, मटर का निमोना हो या हरी मटर का झोल। ये सभी व्यंजन आप ने भी बहुत बार बनाया होगा लेकिन आज हम आपको मटर से बना एक नया और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बता रहे है। शाही अंदाज में पकाए जाने वाले हरी मटर के कोफ्ते को बनाना जितना आसान है उसका स्वाद उतना ही लाजवाब है। नीचे दिए आसान तरीकों से इस ठंड आप भी बनाइए मटर का कोफ्ता।

कोफ्ते बनाने की सामग्री-

मटर - 500 ग्राम (एक कप)आलू - 2अरारोट - एक बड़ा चम्मचहरी मिर्च - स्वादानुसारअदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)नमक - स्वादानुसार

तरी बनाने के लिए सामग्री -

टमाटर - 3 हरी मिर्च - स्वादानुसारअदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ातेल या घी - 1 -2 टेबिल स्पूनजीरा - 1/2 छोटी चम्मचहल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मचधनिया पाउडर - एक छोटी चम्मचमलाई या क्रीम - 2 टेबिल स्पूनलाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मचगरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसारहरी धनिया - 2 टेबिल स्पूनकोफ्ते तलने के लिये - तेल

बनाने की विधि -

मटर के दानों को धो कर उबाल लीजिए। उबले आलू को मैश करके मटर के दानों के साथ दरदरा पीस लीजिए। अब मटर के दाने, आलू, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक सभी को अच्छी तरह मिला लीजिए। कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है। अब इसके गोल-गोल कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिए। कढ़ाई में तेल डालें और तेल गर्म कर उसमें 4-5 कोफ्ते डाल कर ब्राउन होने तक तल लीजिए। तले हुये कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखें। सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लें।

तरी बनाने की विधी -

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। अब उसमें जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालें। हल्का सा भूनें, टमाटर,अदरक का पेस्ट डालकर मसाले से तेल अलग होने तक भूनें। अब इस मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनिट तक भूनें। तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिए, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर उबाल आने के बाद  2-3 मिनिट तक तरी को पकाएं। पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2  मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।मटर के कोफ्ते तैयार हैं। गरमा-गरम मटर कोफ्ते की सब्जी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिए और खाइए। 

टॅग्स :सर्दियों का खानाविंटरशीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

भारतDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी में जीवनरक्षक साबित हो रही 4 बाय 4 एम्‍बुलेंस, मरीजों की हो रही मदद

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम