लाइव न्यूज़ :

होली पर बनायें ये 6 पकवान, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

By उस्मान | Updated: March 18, 2019 10:18 IST

Holi 2019: होली का पर्व बिना पकवानों के अधूरा है. अगर इस होली पर आप कुछ अलग डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको इन घर में ये चीजें बनानी चाहिए.

Open in App

रंगों का पर्व होली 20-21 मार्च को मनाया जाएगा। होली का उत्सव बिना गुजिया और मिठाई के अधूरा है। वैसे तो आप हर बार गुजिया का सेवन करते ही होंगे लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों की रेसिपी बता रहे हैं, जो आपके स्वाद और खुशी को दोगुना कर सकती हैं। सबसे बड़ी बात इन्हें बनाना बहुत आसान है। 

1) चाट पापड़ी और दही भल्लेचाट पापड़ी, अलू टिक्की और दही भल्ले ऐसी चीजें हैं जो होली के जश्न को दोगुना कर सकते हैं। इन सभी में गोल गप्पे टॉप पर हैं। होली के दिन मेहमानों और बच्चों को इन चीजों को परोसें। ध्यान रहे कि होली से एक रात पहले सभी चीजें लाकर तैयारी कर लें क्योंकि उस दिन आपको सामान मिलने में परेशानी हो सकती है।

2) मालपुआ यह दिश अधिकतर उत्तरी भारत में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। यह मीठी डिश होती है, जो बच्चों को खूब पसंद आती है। इसे मैदा, केला, दूध, चीनी, और इलायची के मिश्रण से से बनाया जाता है। इन सभी चीजों का मिश्रण को तला जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें खोया भी डाल सकते हैं।  

3) मूंग दाल की कचौरीमूंग दाल की कचौरी होली के त्योहार के दौरान एक और लोकप्रिय भोजन है। इन छोटे गोल आकार की पेस्ट्री गेंदों को मसालेदार मिश्रण से भरकर मूंग दाल और पूरे मसालों के साथ बनाया जाता है। कचौरी को अक्सर आलू की सब्जी या इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है।

4) दही वड़ादही वड़ा एक और स्वादिष्ट डिश है जिसे होली के दिन खूब पसंद किया जाता है। वड़ा (उड़द दाल से बना) एक छोटी सी गेंद का आकार का होता है जिसे डीप फ्राई किया जाता है। इसे यह आम तौर पर एक मोटी दही के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा इसके साथ में खट्टी-मीठी चटनी भी खाई जाती है जिसे मिर्च पाउडर, काली मिर्च या पुदीना आदि से स्वाद दिया जाता है। 

5) ठंडाईइसका होली के दौरान विशेष रूप से सेवन किया जाता है। इसे काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसमें मगज के बीज, सौंफ़, गुलाब की पंखुड़ियाँ, इलायची, काली मिर्च, केसर, दूध और चीनी भी शामिल होती हैं। विशेष होली पेय कई स्वादों में बनाया जा सकता है और ठंडा परोसा जाता है। होली के दिन इसमें भांग डालकर पिया जाता है। 

6) गुजियागुजिया के बिना होली की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसे इस त्यौहार की स्टार स्वीट के रूप में जाना जाता है। गुजिया सिर्फ स्वादिष्ट नहीं हैं, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। गुजिया मूल रूप से मीठे पकौड़े होते हैं जो मैदा से बने होते हैं और तले हुए सूजी, सूखे मेवे के मिश्रण और कुछ खोये से भरे होते हैं। गुजिया कई तरीकों से बनाई जा सकती है। 

टॅग्स :होलीरेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड