होली पर बनायें ये 6 पकवान, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

By उस्मान | Published: March 18, 2019 10:18 AM2019-03-18T10:18:18+5:302019-03-18T10:18:18+5:30

Holi 2019: होली का पर्व बिना पकवानों के अधूरा है. अगर इस होली पर आप कुछ अलग डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको इन घर में ये चीजें बनानी चाहिए.

holi recipes in hindi: try these 6 tasty and healthy recipes on holi | होली पर बनायें ये 6 पकवान, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

फोटो- पिक्साबे

रंगों का पर्व होली 20-21 मार्च को मनाया जाएगा। होली का उत्सव बिना गुजिया और मिठाई के अधूरा है। वैसे तो आप हर बार गुजिया का सेवन करते ही होंगे लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों की रेसिपी बता रहे हैं, जो आपके स्वाद और खुशी को दोगुना कर सकती हैं। सबसे बड़ी बात इन्हें बनाना बहुत आसान है। 

1) चाट पापड़ी और दही भल्ले
चाट पापड़ी, अलू टिक्की और दही भल्ले ऐसी चीजें हैं जो होली के जश्न को दोगुना कर सकते हैं। इन सभी में गोल गप्पे टॉप पर हैं। होली के दिन मेहमानों और बच्चों को इन चीजों को परोसें। ध्यान रहे कि होली से एक रात पहले सभी चीजें लाकर तैयारी कर लें क्योंकि उस दिन आपको सामान मिलने में परेशानी हो सकती है।

2) मालपुआ 
यह दिश अधिकतर उत्तरी भारत में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। यह मीठी डिश होती है, जो बच्चों को खूब पसंद आती है। इसे मैदा, केला, दूध, चीनी, और इलायची के मिश्रण से से बनाया जाता है। इन सभी चीजों का मिश्रण को तला जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें खोया भी डाल सकते हैं।  

3) मूंग दाल की कचौरी
मूंग दाल की कचौरी होली के त्योहार के दौरान एक और लोकप्रिय भोजन है। इन छोटे गोल आकार की पेस्ट्री गेंदों को मसालेदार मिश्रण से भरकर मूंग दाल और पूरे मसालों के साथ बनाया जाता है। कचौरी को अक्सर आलू की सब्जी या इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है।

4) दही वड़ा
दही वड़ा एक और स्वादिष्ट डिश है जिसे होली के दिन खूब पसंद किया जाता है। वड़ा (उड़द दाल से बना) एक छोटी सी गेंद का आकार का होता है जिसे डीप फ्राई किया जाता है। इसे यह आम तौर पर एक मोटी दही के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा इसके साथ में खट्टी-मीठी चटनी भी खाई जाती है जिसे मिर्च पाउडर, काली मिर्च या पुदीना आदि से स्वाद दिया जाता है। 

5) ठंडाई
इसका होली के दौरान विशेष रूप से सेवन किया जाता है। इसे काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसमें मगज के बीज, सौंफ़, गुलाब की पंखुड़ियाँ, इलायची, काली मिर्च, केसर, दूध और चीनी भी शामिल होती हैं। विशेष होली पेय कई स्वादों में बनाया जा सकता है और ठंडा परोसा जाता है। होली के दिन इसमें भांग डालकर पिया जाता है। 

6) गुजिया
गुजिया के बिना होली की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसे इस त्यौहार की स्टार स्वीट के रूप में जाना जाता है। गुजिया सिर्फ स्वादिष्ट नहीं हैं, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। गुजिया मूल रूप से मीठे पकौड़े होते हैं जो मैदा से बने होते हैं और तले हुए सूजी, सूखे मेवे के मिश्रण और कुछ खोये से भरे होते हैं। गुजिया कई तरीकों से बनाई जा सकती है। 

Web Title: holi recipes in hindi: try these 6 tasty and healthy recipes on holi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे