लाइव न्यूज़ :

गांधी जयंती विशेषः गुड़ के लड्डू के दीवाने थे महात्मा गांधी, ये हैं उनके पसंदीदा 6 व्यंजन

By मेघना वर्मा | Updated: October 2, 2018 14:03 IST

गांधी जी ने 1929 में अपना ज्यादा समय उत्तराखंड के कौसानी जिले में बिताया था। यही वो जगह थी जहां गांधी जी ने कुमौनी चोलिया का स्वाद चखा था।

Open in App

देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जा रही है। महात्मा गांधी ने हमेशा देश को अंहिसा का पाठ पढ़ाया है। वैसे तो गांधी जी के ऊपर कई विद्वानों ने बहुत सारी किताबें लिखी हैं। किसी ने उनकी रणनीतियों के ऊपर लिखा है तो किसी ने उनके स्वभाव के ऊपर। आज उनके 150वें जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं गांधी जी के कुछ मनपसंद व्यजंन। जी हां जाने माने फूड विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेश पंत ने अपने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो गांधी जी के कुछ फेवरेट खाने का जिक्र कर रहे हैं। आप भी जानें क्या था देश के राष्ट्रपिता का फेवरेट फूड।

1. दाल-ढोकली

महात्मा गांधी गुजराती थे जिस वजह से उन्हें गुजराती खाना बेहद पसंद था। इस खाने में उनका सबसे पसंदीदा था दाल-ढोकली। आटे की गोली बनाकर इसे दाल में पकाकर दाल-ढोकली को तैयार किया जाता है। पुष्पेश पंत के अनुसार गांधी जी ने अपने शुरूआती 18 साल इस खाने काफी खाया था और ये उन्हें ये बेहद पसंद भी था। 

2. फल-सब्जियां

गांधी जी हमेशा इस बात पर विश्वास रखते थे कि इंसान को जीने के लिए खाना चाहिए, ना कि खाने के लिए जीना चाहिए। यही कारण है कि वह फलों और सब्जियों को खाना पसंद करते थे। कच्चे फल और सब्जियां वो उबाल कर या बस यूं ही या कच्चा ही खाया करते थे। 

3. बाजरे की खिचड़ी

माहत्मा गांधी कि एक सबसे फेवरेट डिश थी बाजरे की खिचड़ी। ये ना सिर्फ हेल्दी थी बल्कि पेट को भी हल्का रखने में लाभप्रद थी। जब भी उन्हें कुछ हल्का खाने को मन होता तो वह बाजरे की खिजड़ी खाना पसंद करते थे। 

4. पुदीने और नींबू की शिकंजी

पुष्पेश पंत के अनुसार पुदीने और नींबू की शिंकजी पीना भी गांधी जी को खासा पसंद था। चम्पारन का सत्याग्रह हो या कोलकाता का नॉन-वॉइलेंस प्रोटेस्ट, गांधी जी इन दोनों जगह मिलने वाली इस शिंकजी को पीना पसंद करते थे। 

5. चावल की रोटी

गांधी जी ने 1929 में अपना ज्यादा समय उत्तराखंड के कौसानी जिले में बिताया था। यही वो जगह थी जहां गांधी जी ने कुमौनी चोलिया का स्वाद चखा था। चावल के आटे से बनी इस रोटी को यहां खास तरीके से बनाया जाता है जिसे स्पेशल करी के साथ सर्व किया जाता है। ये व्यंजन भी गांधी जी का पसंदीदा था। 

6. गुड़-मक्खन का लड्डू

गांधी जी हमेशा ही नमक और चीनी खाने से बचते थे। मगर गुड़ और मक्खन के लड्डू उनको बेहद पसंद थे। उसके लिए उन्होंने कभी मना नहीं किया। महात्मा गांधी हमेशा ही चीनी से बनी चीज खाने से बचते थे लेकिन गुड़ से बने लड्डू उन्हें पसंद थे। 

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड