लाइव न्यूज़ :

इस शहर में लगी है पानी पूरी की वेंडिंग मशीन, ऑटमैटिक तरीके से खा सकते हैं पुचका

By मेघना वर्मा | Updated: September 11, 2018 12:32 IST

Automatic Pani Puri Vending Machine in Ahmedabad: इस मशीन के थ्रू एक समय में 6 से 7 लोग एक बार में पानी पूरी खा सकते हैं।

Open in App

पानी पूरी एक ऐसी चीज है जो लगभग पूरे देश को जोड़ता है। कश्मीर हो या कन्याकुमारी हर जगह आपको पानी पूरी का स्वाद चखने को मिल जाएगा। पानी पूरी के इस स्वाद में हाल ही में नई तकनीक को जोड़ कर पानी पूरी खिलाने की ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इसकी मदद से आप अपने हाथ से और अपनी पसंद की पानी पूरी खा सकते हैं। कहां लगी है ये पानी पूरी वेंडिंग मशीन और क्या है इसकी खासियत आप भी जानिए। 

अहमदाबाद में है पानी पुरी की वेंडिंग मशीन

गुजरात के अहमदाबाद में देश की पहली पानी पूरी वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इस मशीन की खास बात ये है कि आप इसमें अपनी पसंद का पानी चुन कर उससे पानी पूरी खा सकते हैं। इसके लिए वेंडिंग मशीन में अलग तरह की पाइप लगी हुई है। आपको जिस तरह का पानी चाहिए, जैसे मीठा, तीखा या मीडियम आप उस बटन पर क्लिक करो और उसके नीचे अपने पुचका को रखो बस वो पानी अपने आप पुचका में सही मात्रा में गिर जाएगा। अब बिना किसी देरी के टेस्टी पानी पूरी के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं। 

एक समय में 6 से 7 लोग एक साथ खा सकते हैं पानी पुरी

किसी भी स्टॉल या दुकान पर पानी पूरी खाने का मतलब होता है अपनी बारी का वेट करना लेकिन अहमदाबाद के इस पानी पूरी वेंडिंग मशीन के माध्यम से पानी पूरी खाने से आपको अपनी बारी के लिए वेट नहीं करना होगा। इस मशीन के थ्रू एक समय में 6 से 7 लोग एक बार में पानी पूरी खा सकते हैं। बस आपको अपने पुचका में मटर और आलू के साथ मसाला डालना होगा और बस अपनी पसंद के पानी के साथ पुचका हजम कर जाना होगा। 

एक प्लेट है 20 रुपये की

इस वेंडिंग मशीन से पानी पूरी खाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। किसी भी नॉर्मल जगह से खाने के लिए आप जितने पैसे देते हैं उतने ही यहां भी लगेंगे। एक प्लेट पानी पूरी खाने के लिए यहां आपको मात्र 20 रुपये देने होंगे। इस वेंडिंग मशीन पर लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए स्क्रीन भी लगाई गई है जिसमें गाना या वीडियो प्ले होते रहते हैं। 

स्वच्छ भारत का करता है स्पोर्ट

इस वेंडिंग मशीन को स्वच्छ भारत में सहयोग के लिए तैयार किया गया है। जब आप मशीन पाइप से पानी ले चुके होंगे तो एक्सेज वॉटर नीचे बने बिन में जमा होता जाएगा। इसकी वजह से जगह-जगह पानी गिरना या गंदगी होने जैसी समस्या भी नहीं होगी। 

(फोटो- वॉटरशॉट्स वेबसाइट )

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड