लाइव न्यूज़ :

दिवाली के दिन भारत के इन 10 बड़े राज्यों में बनते हैं स्वादिष्ट पकवान, आप भी करें ट्राई

By उस्मान | Updated: November 6, 2018 13:44 IST

बिना पकवानों के कोई भी त्यौहार अधूरा है। दिवाली के दिन भी तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भारत के हर राज्य में दिवाली के दिन अलग-अलग चीजें बनती हैं, जो काफी स्वदिष्ट होती हैं।

Open in App

दिवाली रोशनी का त्यौहार है जो भारत में बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने घरों को लाइट, दीये और रंगोली से सजाते हैं। इसके अलावा दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भारत के हर राज्य में दिवाली के दिन अलग-अलग चीजें बनती हैं, जो काफी स्वदिष्ट होती हैं। चलिए जानते हैं कि किस राज्य में क्या पकवान बनाए जाते हैं। 

1) राजस्थान में मावा कचौरीदिवाली के दिन राजस्थान में मसाला कचौरी बनाई जाती है और चटनी के साथ परोसा जाता है। यहां मीठी कचौरी भी बनती हैं जिसे मावा कचौरी कहते हैं इसमें खोया और शुगर सिरप से कोटेड किया जाता है।  

2) गुजरात में मोती पाक मोती-पाक आटा, खोया और चीनी से बनने वाली एक बहुत प्रसिद्ध बर्फी है। दीवाली के दौरान गुजरात और राजस्थान में यह मीठी बर्फी बनाई जाती है। यकीनन अगर आप गुजरात में हैं तो इस दिवाली इस बर्फी का मजा जरूर लें।

3) दिल्ली में खील-बताशा खील चावल की बनती है और बताशा चीनी से। दिल्ली सहित कई राज्यों में दिवाली के दिन खील बताशा बांटा जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। कई खिलौनों के रूप में बताशे बनाए जाते हैं। 

4) मध्य प्रदेश में चिरौंजी की बर्फी मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिवाली के दिन चिरौंजी की बर्फी बनाई जाती हैं। बर्फी को बनाने में बादाम, मावा और चिरौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस दिवाली आप यहां पर हैं, तो इसे खाना न भूलें। 

5) महारष्ट्र में अनारसामहारष्ट्र में दिवाली के दिन बनने वाला अनारसा एक पारंपरिक पकवान है। इसे चावल के आटे और गुड़ के साथ से बनाया जाता है। इसके ऊपर अफीम के बीज छिड़के जाते हैं। दिवाली के दिन, महाराष्ट्रीयन परिवार जल्दी उठते हैं, सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं और नाश्ते में इसे खाते हैं।

6) उत्तराखंड में सिंघलउत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में दिवाली के दिन सिंघल नामक पकवान बनाया जाता है। इसे आटा, सेमोलिना, मोटी दही, मशरूम, केले, चीनी और ग्रीन इलायची पाउडर के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इन्हें फ्राई करके गर्मागर्म सर्व किया जाता है। 

7) पंजाब में पिन्नी पंजाब के कई हिस्सों में दिवाली के दिन स्वादिष्ट मिठाई पिन्नी बनाई जाती है। इसे आटे, देसी घी से बनाया जाता है। इसके अलावा इसमें ड्राई फ्रूट्स, खोया और चीनी मिक्स की जाती है और इन्हें लड्डू का आकार दिया जाता है।  

8) ओडिशा में रसबाली ओडिशा में रसबाली एक मशहूर डिश है जिसे खासकर दिवाली के दिन बनाया जाता है। यह रबड़ी होती है जिसे खोया, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। यह पकवान बालादेवजू को दिया जाता है और जगन्नाथ मंदिर में छप्पन भोग की वस्तुओं में से एक है।

9) गोवा में फू पोहा एक मशहूर डिश है जिसके बारे में लगभग सभी जानते हैं और इसे नाश्ते में खाया जाता है। लेकिन गोवा में फू नामक एक डिश है जिसे दिवाली के दिन बनाया जाता है। यह गोवा में पारंपरिक पकवान है। 

10) उत्तर प्रदेश में सूरन की सब्जी उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली के दिन सूरन की सब्जी बनाई जाती है। सूरन को जिमीकंद कहा जाता है। यूं तो आप कभी भी इसकी सब्जी बना सकते हैं लेकिन दिवाली के दिन इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। ये सब्जी काफी चटपटी होती है। कुछ लोग इसे खाने से परहेज करते हैं क्योंकि सूरन गले में लगता है।

टॅग्स :दिवालीफूडरेसिपीपंजाबदिल्लीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड