लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर की शादी में लगेगा साउथ इंडियन तड़का, मेहमान लेंगे इडली, डोसा, सांबर का मजा

By उस्मान | Updated: November 12, 2018 15:38 IST

Deepika Ranveer Wedding Detailed Menu: बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर की शादी में इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिश बनाई जाएंगी। भारतीय मेहमानों के लिए विशेष तौर पर साउथ इंडियन चीजें बनाई जाएंगी जिसमें इडली, डोसा और चावल जैसी चीजें होंगी।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को सिर्फ दो दिन बचें हैं। दीपिका-रणवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली की कोमो लेक पर होगी। वो दोनों इटली पहुंच चुके हैं और शादी समारोह में इनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। अब यह कंफर्म हो गया कि उनकी शादी में खाने की क्या-क्या चीजें बनेंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर की शादी में इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिश बनाई जाएंगी। भारतीय मेहमानों के लिए विशेष तौर पर साउथ इंडियन चीजें बनाई जाएंगी जिसमें इडली, डोसा और चावल जैसी चीजें होंगी। इसके अलावा पंजाबी पकवानों की व्यवस्था भी की जाएगी।  

शादी के खाने को लेकर शेफ्स के साथ हुआ बड़ा करार सूत्र ने यह भी बताया है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के समारोह को खास बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फूड रेसिपीज को लेकर शेफ्स के साथ स्पेशल बांड साइन किया है। दीपिका-रणवीर की शादी में शेफ्स के साथ जो बांड जो करार हुआ है उसके तहत जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि इनकी शादी में मेन्यू में जो भी खास चीजें बनाई जाएंगी उस रेसिपी को शेफ्स दोबारा कभी नहीं बनाएंगे। जाहिर है यह मेन्यू इस कपल के लिए खास होगा। 

रिसेप्शन भी होगा शानदारबताया जा रहा है कि इनके रिसेप्शन में यह चीजें बनाई जा सकती हैं। इटली में शादी करने के बाद इस कपल के इंडिया में दो रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन बैंगलोर में 21 नवंबर को और दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इनके दोनों रिसेप्शन में भी खाने की लाजवाब चीजें बनेंगी। 

इन पर हो रही चर्चा

ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ 30 ही मेहमानों को बुलाया जाएगा। जिसमें परिवार के करीबियों के अलावा केवल फिल्म इंडस्ट्री से 4 सेलेब्स को इंवाइट किए जाने की चर्चा है। यानि साफ है कि सिनेजगत से केवल 4 लोग ही होंगे जो उनके फेरों के साक्षी होंगे। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों ये खबरों जोरों पर हैं कि रणवीर दीपिका की शादी में  फराह खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा को न्योता दिया गया है। वहीं, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को चौथे इंसान हो सकते हैं जिनको निमंत्रणपत्र भेजा जाएगा। 

कहा जा रहा है कि फराह खान और आदित्य चोपड़ा को निमंत्रण इसलिए दिया गया है क्योंकि इन दोनों के साथ ही कपल ने अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, संजय लीला भंसाली की बात की जाए तो उनके  साथ दोनों ने 3 सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख के साथ दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस कारण से उनको निमंत्रण भेजा जा सकता है। हांलाकि अभी इन नामों का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहवेडिंग सीजनफूड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड