लाइव न्यूज़ :

वर्कआउट से ठीक 30 मिनट बाद खाएं ये 3 चीजें, होगा दस गुना अधिक फायदा

By गुलनीत कौर | Updated: February 15, 2019 13:11 IST

सभी जिम ट्रेनर वर्कआउट के ठीक 30 मिनट के बाद हैवी डायट लेने की सलाह देते हैं। ताकि वर्कआउट में भारी एनर्जी खोने के बाद पौष्टिक आहार से उसकी पूर्ती हो सके और साथ ही बॉडी बनने में भी मदद मिले। अगर ये चीजें ना खाई जाएं तो वर्कआउट का उलटा असर होने लगता है।

Open in App

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद बॉडी की सारी एनर्जी ख़त्म हो जाती है। ऐसे में अगर पौष्टिक चीजों का सेवना ना किया जाए तो बॉडी बनने की बजाय ढलने लगती है। जिम में हमें ट्रेनर से अच्छा डायट प्लान मिल जाता है, लेकिन सिर्फ इसपर निर्भर ना रहें। अच्छी बॉडी चाहिए तो अपनी बॉडी पर खुद काम करें। वर्कआउट से ठीक 30 मिनट बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवना करें जो आपको फिट और सुडोल बॉडी पाने में मदद करेंगी।

वर्कआउट से 30 मिनट बाद खाएं ये चीजें:

1) प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ

अगर बॉडी बनानी है तो आपको आवश्यक प्रोटीन का सेवना करना होगा। इसके बिना आप कितना ही वर्कआउट क्यों ना कर लें, आपकी मांसपेशियां नहीं बढ़ेंगी। कुछ लोग वर्कआउट के साथ प्रोटीन पाउडर भी लेते हैं। इनका सेवना करने से बचें। ये ऐसे शार्टकट हैं जो बाद में महंगे पड़ सकते हैं।

वर्कआउट के बाद बॉडी में प्रोटीन भरने के लिए अंडे, मछली, चिकन, पनीर, दूध, दही आदि चीजों का जमकर सेवन करें। अगर आप अंडे खा सकते हैं तो वर्कआउट के बाद कम से कम 4-5 अंडे खाएं। अंडे खाने में हलके लगते हैं लेकिन इनका असर कई गुना अधिक होता है। 

2) बॉडी को कार्बोहायड्रेट की जरूरत

प्रोटीन के साथ वर्कआउट के बाद हमारी बॉडी को कार्बोहायड्रेट की भी जरूरत होती है। वर्कआउट के दौरान हमारी बॉडी से ग्लाइकोजन नामक तत्व घटने लगता है। दौड़ने या तैराकी से ये अधिक तेजी से घटता है। ऐसे में इसे वापस पाने के लिए हमें कार्बोहायड्रेट का सेवना करना चाहिए।

विशेषज्ञों की मानें तो हमें अपनी बॉडी के वजन के अनुसार कार्बोहायड्रेट लेना चाहिए। एक किलोग्राम वजन पर 1।5 ग्राम कार्बोहायड्रेट लेने से ही भरपाई होती है। आलू, ओट्स, चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि चीजों में कार्बोहायड्रेट की अच्छी मात्रा होती है।

यह भी पढ़ें: देश में 53% लड़कियां खून की कमी 'एनीमिया' से पीड़ित, तेजी से खून बढ़ाती हैं 5 चीजें

3) फैटी फूड भी चाहिए

आज जितना अपने मसल्स को बढ़ाएंगे, बॉडी बनाने में उतनी ही मदद मिलेगी। वजन बढ़ाकर वर्कआउट करने से टोंड बॉडी मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप तली हुई चीजों का सेवना शुरू कर दें। इसके लिए आपकी बॉडी को खराब नहीं, अच्छी फैट की जरूरत होती है।

दूध या दूध से बनी चीजें, अवोकेडो, नट्स, नट्स से बने बटर, ड्राई फ्रूट्स आदि का भरकर सेवन करें। इनमें अच्छा फैट होता है जो आपकी बॉडी को एनर्जी के साथ मांसपेशियों को बढ़ने में भी मदद करता है। लेकिन ध्यान रहे, इनके सेवन के साथ वर्कआउट करना ना छोड़ें। नहीं तो आपका वजन अधिक बढ़ जाएगा। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड