लाइव न्यूज़ :

बदलते मौसम में स्किन पर निखार और चमक लाएगा विटामिन सी पैक, 3 चीज करें यूज

By गुलनीत कौर | Updated: October 15, 2018 12:04 IST

विटामिन-सी के इस्तेमाल से, रंग साफ होता है, टैनिंग दूर होती है, स्किन स्मूथ बनती है और स्किन इन्फेक्शन भी दूर होता है।

Open in App

सर्दियों का मौसम जल्द ही आने वाला है। इस बदलते मौसम का असर हमारी सेहत पर जरूर होता है। खांसी-जुकाम, बुखार, मौसमी बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं। मौसम में बदलाव आते ही ना केवल सेहत, बल्कि स्किन पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। लेकिन इस बार आपकी स्किन हेल्दी और शाइन करती रहे, इसके लिए इस्तेमाल करें 'विटामिन-सी'।

विटामिन-सी के इस्तेमाल से स्किन को ये फायदे मिलते हैं:

- रंग साफ होता है- टैनिंग दूर होती है- स्किन स्मूथ बनती है- स्किन इन्फेक्शन दूर होता है- दाग-धब्बे, डार्क सर्कल लाइट होते हैं- विटामिन-सी में एंटी-एजिंग तत्व होते हैं

यहां जानें विटामिन-सी युक्त 3 चीजों के बारे में, इनका घर पर फेस पैक बनाते समय इस्तेमाल करें, बदलते मौसम में भी आपकी स्किन निखरी रहेगी:

1. संतरे के छिलके

संतरे में भारी मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसके छिलकों को धुप में सुखाएं और सूखने पर पाउडर बना लें। फेस पैक बनाने के लिए दूध या दही का इस्तेमाल करें। ड्राई स्किन वाले दूध ले लें और ऑइली स्किन वाले दही में संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाकर इसे चेहरे, गर्दन, बाजू पर लगा लें। इससे स्किन साफ होगी, दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा पर नेचुरल शाइन आएगी।

2. टमाटर फेस पैक

टमाटर में भी विटामिन-सी होता है। टमाटर के गूदे में खीरे का रस, शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इस फेस पैक को लगाने से त्वचा में चमक आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से चेहरे की झाइयां हटाएं, बढ़ती उम्र में भी दिखें खूबसूरत

3. नींबू

विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है नींबू। इसकी कुछ बूंदें आप चाहें तो दही में डालकर चेहरे पर लगा लें। टमाटर में भी नींबू डालकर लगा लें। हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, चन्दन, सभी फेस पैक में नींबू की कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं। नींबू को स्किन पर लगाने से त्वचा गोरी होती है, दाग-धब्बे फीके पड़ने लगते हैं और पसीना आने पर भी स्किन से बदबू कम आती है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन