शर्ट की कॉलर पर क्यों होते हैं दो बटन, क्या कभी जाना है आपने?

By गुलनीत कौर | Published: October 25, 2018 11:22 AM2018-10-25T11:22:50+5:302018-10-25T11:22:50+5:30

शर्ट की कॉलर पर दो बटन क्यों होते हैं इसका संबंध एक 'खेल' से है।

Why shirt collar has two buttons and one loop at the back side | शर्ट की कॉलर पर क्यों होते हैं दो बटन, क्या कभी जाना है आपने?

शर्ट की कॉलर पर क्यों होते हैं दो बटन, क्या कभी जाना है आपने?


किसी नए फैशन का आना लोगों में काफी एक्साइटमेंट को भर देता है। लेकिन यह फैशन कब तक रहेगा इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता। कुछ फैशन बहुत जल्दी बदल जाते हैं लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सालों से उसी तरह चले आ रहे हैं। जैसे कि शर्ट की कॉलर पर लगे दो बटन। 

ये ट्रेंड कब आया और कब से मार्केट में है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, जब तक इसके पीछे की सच्चाई ना जान ले। लेकिन शर्ट की कॉलर पर लगे ये दो बटन काफी अजीब लगते हैं। लोग इनका इस्तेमाल तक नहीं जानते हैं लेकिन फिर भी ब्रांडेड कंपनियां शर्ट बनाते समय इस ट्रेंड को शामिल करती हैं।

ऐसा सभी कंपनियों द्वारा फॉलो नहीं किया जाता है लेकिन इसके होने का कारण क्या आप जानते हैं? कॉलर पर लगे तो बटन के अलावा कई शर्ट के पीछे एक 'लूप' भी बना होता है। ऐसा लूप जीन्स या पैंट पर होता है जिसे बेल्ट बांधने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिर शर्ट के पीछे इसका क्या काम है? आइए जानते हैं...

शर्ट की कॉलर पर क्यों होते हैं दो बटन?

इसका संबंध एक गेम से है। हॉलीवुड फिल्मों में आपने अक्सर एक गेम देखी होगी जिसमें लोग घुड़सवारी करते हुए, हाथ में एक स्टिक पकड़े हुए गेंद के साथ खेलते हैं। इसे 'पोलो गेम' कहा जाता है जिसमें घोड़े पर सवार रहते हुए ही स्टिक की मदद से गेंद को साथी प्लेयर को पास किया जाता है।

शुरू से ही इस गेम को खेलते हुए लोग शर्ट-पैंट, जूते, हेलमेट जैसी चीजें पहनते थे। लेकिन गेम खेलते हुए कुछ लोगों ने यह शिकायत की कि घोड़े की तेज रफ़्तार में उनकी शर्ट का कॉलर उनके चेहरे पर आता है और उनका ध्यान खेल से हटकर शर्ट पर चला जाता है। जिस वजह से वे कई बार पारी हार जाते हैं। 

परिणाम स्वरूप पोलो प्लेयर्स के लिए खास तरह की शर्ट तैयार की गई। इन शर्ट की कॉलर पर दो बटन दिए गए जिन्हें प्लेयर गेम खेलते समय बंद कर लेते। इस तरह कॉलर का फ्लैप खेलते समय उड़कर उनके चेहरे पर नहीं आता था। तो अब आपको समझ आया कि क्यों शर्ट की कॉलर पर बताना होते हैं? इन बटन को एक खास मकसद के लिए बनाया गया था जो आगे चलकर फैशन ट्रेंड में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें: 

शर्ट के पीछे क्यों होता है लूप?

जीन्स या पैंट में बने लूप जैसा हूबहू या उससे थोड़ा छोटे आकार का लुक आपको शर्ट के पीछे देखने को मिल जाएगा। यह सभी शर्ट पर नहीं होता, लेकिन कुछ कंपनियां इससे शर्ट बनाते समय जरूर शामिल करती हैं। लेकिन इसे क्यों बनाया गया और क्यों इसकी शुरुआत हुई इसके पीछे दो कारण हैं।

पहला ये कि पहले के जमाने में हर घर में कपड़े टांगने वाली अलमारी या वार्डरोब नहीं होता है। इसलिए लोग शर्ट पर लगे लूप से शर्ट को दीवार की हुक पर टांग देते थे। इससे शर्ट में सिलवटें भी नहीं आती थी। 

इसके अलावा शर्ट के लूप का एक इतिहास सन् 1960 से भी जुड़ा है जब नाविकों ने शर्ट में लूप बनाने की मांग की। क्योंकि वे जहाज पर तहते हुए कपड़े बदलने के बाद अपनी यूनिफार्म को हुक पर टांग देते। ताकि वह जरूरत पड़ने पर कभी भी दोबारा पहनी जा सके। लेकिन नाविकों से निकलकर यह ट्रेंड आम लोगों तक भी पहुंच गया और कुछ ही समय में फैशन का हिस्सा बन गया। 

Web Title: Why shirt collar has two buttons and one loop at the back side

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Fashionफैशन