लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में टैनिंग-पिंपल्स की प्रॉब्लम को दूर करें ये 3 फेस पैक, स्किन टाइप के अनुसार चुनें

By गुलनीत कौर | Updated: May 19, 2019 11:13 IST

गर्मियों में टैनिंग की समस्या से बचने के लिए जब भी घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके निकलें। कॉटन फैब्रिक से अपना चेहरा, हाथ, पांव ढक कर निकलें। निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करें।

Open in App

टैनिंग और पिम्पल्स दो ऐसी स्किन प्रॉब्लम हैं जो गर्मी के मौसम में सबसे अधिक परेशान करती हैं। अगर हम सोचें कि इनसे बचने के लिए धूप में जाना छोड़ दें तो ऐसा भी मुमकिन नहीं। धूप के संपर्क में आते ही त्वचा पर टैनिंग और पिम्पल्स होने का असर शुरू हो जाता है। धूप के अलावा गर्म हवा के चलते भी त्वचा जलती है और स्किन डार्क होने लगती है। गर्म हवा के करण त्वचा पर ऑइल भी बार बार आता है जिससे पिम्पल्स की समस्या बढ़ती है। 

गर्मियों की इस प्रॉब्लम से निपटने का सबसे आसान तरीका है कि जब भी घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके निकलें। कॉटन फैब्रिक से अपना चेहरा, हाथ, पांव ढक कर निकलें। निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करें। इसके गुण धूप की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। धूप से जब वापस लौटें तो फेस वॉश का इस्तेमाल करें। होम मेड फेस मास्क लगाएं। ये टैनिंग से छुटकारा दिलाते हैं। लेकिन स्किन टाइप के अनुसार कौन सा फेस मास्क लगाएं, आइए जानते हैं:

1) मिल्क पाउडर और केसर मास्क: अगर आपकी नार्मल तो ड्राई स्किन है, तो टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। दूध के गुण टैनिंग से होने वाली डार्क स्किन को लाइट बनाते हैं और केसर नेचुरल ग्लो दिलाते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में जरूरत के हिसाब से दूध लें और इसमें केसर का रंग डालकर मिला लें। इसे सीधा चेहरे पर लगा लें। सूखने का इन्तजार करें और ठंडे पानी से निकाल लें। हफ्ते में कम से कम तीन बार इस प्रयोग को करने से गोरा निखार मिलेगा।

2) नींबू और गुलाबजल फेस मास्क: ये फेस मास्क ऑयली स्किन वालों के लिए परफेक्ट है। इस फेस मास्क में मौजूद नींबू में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है जो स्किन को लाइट करने का काम करता है। गुलाबजल त्वचा को गुलाबों जैसी रंगत देता है। फेस मास्क बनाने के लिए नींबू के रस और गुलाबजल को बराबर मात्रा में मिक्स करें और चेहरे पर टोनर की तरह लगा लें। लगाने के साथ ही वॉश भी कर लें। ध्यान दें कि चेहरे पर सीधा लगाने से पहले इसे अपने हाथ पर ट्राई करें। अगर यह आपकी स्किन को सूट करता है तो इसका हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: गर्मी में करें खीरा-पुदीना फेस मास्क का रेगुलर इस्तेमाल, जानें 3 फायदे, बनाने का तरीका

3) बादाम और मिल्क फेस मास्क: अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इस फेस मास्क को टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल करें। रातभर बादाम को काछे दूध में भिगोकर रख दें। सुबह उठने पर मिक्सर में इसे ब्लेंड कर लें। पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। सूखने पर नार्मल पानी से निकाल लें। फेस मास्क में मौजूद दूध रंगत साफ करेगा और बादाम स्किन में नमी बनाए रखेगा। इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से बेस्ट रिजल्ट हासिल होगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन