लाइव न्यूज़ :

गर्मी में करें खीरा-पुदीना फेस मास्क का रेगुलर इस्तेमाल, जानें 3 फायदे, बनाने का तरीका

By गुलनीत कौर | Updated: May 18, 2019 16:54 IST

खीरा-पुदीना फेस मास्क में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन की भरपूर मात्रा होता है। ये त्वचा के पोर्स में जमा एक्स्ट्रा ऑइल को बाहर निकाल देता है।

Open in App

अगर आपकी ऑयली स्किन है गर्मी का मौसम आते ही आपकी चिंताएं बढ़ जाती हैं तो आपको खीरा पुदीना फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके गुण चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑइल को अपने भीतर सोख लेते हैं और धीरे धीरे त्वचा को ऑइल फ्री बनाते हैं। 

गर्मी का मौसम ऑयली त्वचा वालों के लिए चुनौती भरा होता है। थोड़ी थोड़ी देर बाद इन लोगों के चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑइल आ जाता है जिस वजह से चेहरा चिपचिपा लगने लगता है। यदि चेहरे पर मेकअप लगाया हो तो वह भी थोड़ी देर में अपने आप निकलने लग जाता है और चेहरा खराब लगने लगता है।

इस परेशानी का आसान इलाज है खीरा पुदीना का फेस मास्क। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन की भरपूर मात्रा होता है। ये त्वचा के पोर्स में जमा एक्स्ट्रा ऑइल को बाहर निकाल देता है। ये अनचाहा ऑइल ही गर्मियों में चेहरे पर मुंहासे आने का कारण बनता है। इसके अलावा ये चेहरे के लुक को भी खराब करता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में सॉफ्ट, स्मूथ, टैन-फ्री त्वचा पाने के लिए 8 होममेड फेस पैक, स्किन टाइप के अनुसार चुनें

खीरा-पुदीना फेस मास्क के 3 फायदे:

1) ऑइल फ्री त्वचा - कुछ लोगों की त्वचा कम ऑयली होती है मगर कुछ की बहुत ज्यादा ऑयली होती है। इनके चेहरे पर हर थोड़ी देर में ऑइल जमा होने लगता है। ऐसे लोगों को खीरा-पुदीना फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए। ये अनचाहे ऑइल से छुटकारा दिलाता है

2) फ्रेश चेहरा - खीरा और पुदीना दोनों में ही ठंडक होती है। ये चेहरे पर लगने के बाद उसके एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा ऑइल को सोख लेता है और अपने गुणों से स्किन को अन्दर तक ठंडा कर देता है। इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो और एक फ्रेशनेस का एहसास आ जाता है

3) नेचुरल मॉइस्चराइजर - गर्मियों में अधिक गर्म हवाओं के कारण चेहरा मुरझा जाता है। स्किन डार्क भी होने लगती है। खीरा-पुदीना का फेस मास्क इन दोनों परेशानियों को खत्म करता है। ते त्वचा के डेड स्किन सेल्स को रिपेयर कर नेचुरल तरीके से मॉइस्चराइज करता है

ऐसे बनाएं खीरा-पुदीना फेस मास्क:

खीरा-पुदीना फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए - आधा खीरा और पुदीना की 4 से 5 फ्रेश पत्तियां। दोनों को पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें। अब मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें। गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। चाहें तो इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं

ऐसे करें इस्तेमाल:मिक्सर में ब्लेंड करने के बाद पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें। ब्रश या उंगलियों की मदद से ही चेहरे पर लगा लें। करीब 15 मिनट रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आपको इंस्टेंट फ्रेशनेस का एहसास होगा। यह प्रयोग सप्ताह में कम से कम दो बार या अधिकतम तीन बार भी किया जा सकता है। आपको अपनी ऑयली त्वचा में खुद ही फर्क महसूस होगा

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन