Summer Skin Care Tips: गर्मियों में आइस क्यूब्स के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत त्वचा, जानें इसके 5 फायदे

By मनाली रस्तोगी | Published: May 6, 2022 04:01 PM2022-05-06T16:01:13+5:302022-05-06T16:03:56+5:30

शायद आपको जानकार हैरानी हो लेकिन इंस्टेंट नेचुरल ग्लो पाने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल भी कारगर उपाय है। चेहरे पर कुछ देर के लिए आइस क्यूब से मसाज करें। मिनटों में ही आप फ्रेश और दमकता हुआ चेहरा पाएंगी।

Summer Skin Care Tips 5 Ways To Use Ice Cubes For Different Skin Problems | Summer Skin Care Tips: गर्मियों में आइस क्यूब्स के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत त्वचा, जानें इसके 5 फायदे

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में आइस क्यूब्स के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत त्वचा, जानें इसके 5 फायदे

Highlightsआइस क्यूब के रोजाना प्रयोग से आपको स्किन संबंधी 5 फायदे हो सकते हैं। आइस क्यूब के इस्तेमाल से टैनिंग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में शरीर को अंदर तक ठंडक पहुंचाने के लिए हम बर्फ जैसा ठंडा पानी पीते हैं। पानी से लेकर जूस और अन्य ड्रिंक्स में बर्फ डालकर पीते हैं। बर्फ से हमारा शरीर अन्दर से ठंडा हो जाता है और हमें गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन अगर गर्मियों में आप अपनी स्किन को बाहरी 'हीट' से राहत दिलाना चाहते हैं, तब भी बर्फ का ही इस्तेमाल करें। आइस क्यूब के रोजाना प्रयोग से आपको स्किन संबंधी 5 फायदे हो सकते हैं। आइए जानें कि कैसे करें इसका इस्तेमाल और इसके यूज से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। 

टैन हटाने के लिए इस्तेमाल करें आइस क्यूब्स

गर्मियों में घर लौटते ही अगर आप धूप से झुलसी हुई त्वचा पर आइस क्यूब का इस्तेमाल करें तो टैनिंग पर पहले ही नियंत्रण पाया जा सकता है। यह त्वचा की ऊपरी लेयर को ठंडा कर टैनिंग को उसपर बैठने से रोकती है।

पिम्पल्स को कहें बाय-बाय

मौसम के बदलते ही और तेज गर्मी से चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए कॉटन के एक कपड़े में बर्फ का टुकडा लें और इसे सीधा मुंहासे पर लगाकर थोड़ा प्रेशर बनाएं। जितनी देर रख सकें उतनी देर रखें और फिर कुछ सेकंड्स का ब्रेक लें। ऐसा कम से कम 4 से 5 बार करें। बर्फ की ठंडक से पिम्पल का इन्फेक्शन सूख जाएगा और उसे फैलने से रोकेगा।

थ्रेडिंग पेन में मिलेगी राहत

कई बार आईब्रो, अपर लिप्स थ्रेडिंग कारवाने या फिर वैक्सिंग के बाद भी त्वचा पर दर्द और जलन महसूस होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आइस क्यूब को त्वचा पर कुछ देर मसलें। ठंडक से दर्द में राहत मिलेगी।

नेचुरल ग्लो के लिए

शायद आपको जानकार हैरानी हो लेकिन इंस्टेंट नेचुरल ग्लो पाने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल भी कारगर उपाय है। चेहरे पर कुछ देर के लिए आइस क्यूब से मसाज करें। मिनटों में ही आप फ्रेश और दमकता हुआ चेहरा पाएंगी।

सूजन और ढीलेपन को कहें नो

नींद पूरी ना होने की वजह से या फिर अधिक तनाव के कारण आंखों के नीचे की त्वचा में सूजन और ढीलापन आने लगता है। इसे तुरंत ठीक करने के लिए आइस क्यूब को सीधा आंखों के इस हिस्से पर लगाएं। 5 से 10 मिनट थोड़े-थोड़े गैप में लगाएं, पफी आईज से छुटकारा मिलेगा। 

Web Title: Summer Skin Care Tips 5 Ways To Use Ice Cubes For Different Skin Problems

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे