चोट या जलने के निशान को इन 6 घरेलू नुस्खों से करें ठीक

By गुलनीत कौर | Published: July 5, 2018 07:27 AM2018-07-05T07:27:11+5:302018-07-05T07:27:11+5:30

शहद स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे भी चोट के निशान को मिटाया जा सकता है। लेकिन इसका असर कुछ गुना बढ़ाना हो तो शहद में नुम्बू का रस मिलाकर चोट पर लगाएं।

Natural home remedies to get rid of injury marks and scars in one week | चोट या जलने के निशान को इन 6 घरेलू नुस्खों से करें ठीक

चोट या जलने के निशान को इन 6 घरेलू नुस्खों से करें ठीक

चोट लगने या स्किन जलने के बाद कई बार निशान रह जाते हैं। इन निशानों को हटाने के लिए मार्किट में विभिन्न दवाइयां तो मिलती हैं, लेकिन कई बार इनका भी असर इन जिद्दी निशानों पर नहीं होता है। और फिर आखिरकार सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। पर कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जिनके इस्तेमाल से इन जिद्दी निशानों को हल्का किया जा सकता है और कई बार तो सफलतापूर्वक मिटाया भी जा सकता है। आइए जानते हैं 5 आसान तरीके:

1. नींबू

नींबू में स्किन को लाइट करने के गुण होते हैं। यह एक प्रकार का नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। लेकिन नींबू को कभी भी कटे या जले निशानों के ऊपर सीधा ना लगाएं। इसके रस में कॉटन की बॉल भिगोकर इसे निशान पर लगाएं। एक सप्ताह रोजाना इसे चोट पर लगाने से निशान हल्का पड़ जाएगा।

2. हल्दी

नींबू की तरह ही हल्दी में भी नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं। यह स्किन को लाइट कर उसके नेचुरल रंग को वापस लाती है। हल्दी में शहद या दही मिलाकर चोट पर लगाएं। धीरे-धीरे निशान गायब हो जाएगा। 

3. शहद

शहद स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे भी चोट के निशान को मिटाया जा सकता है। लेकिन इसका असर कुछ गुना बढ़ाना हो तो शहद में नुम्बू का रस मिलाकर चोट पर लगाएं। यह मिश्रण तेजी से अपना असर दिखाएगा।

एक सप्ताह रोजाना आंखों के नीचे लगाएं ये एक चीज, डार्क सर्किल से मिलेगा छुटकारा

4. खीरा

स्किन को मुलायम बनाने और हाइड्रेट करने का काम करता है खीरा। इसके इस्तेमाल से चोट के निशान से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आप चाहें तो खीरे का पेस्ट बनाकर निशान पर लगाएं या फिर सीधा खीरे को ही निशान पर रगड़ें। 

5. चन्दन

पाठ-पूजा में इस्तेमाल होने वाले चन्दन से भी आप चोट के निशान से छुटाकारा पा सकते हैं। 2 चम्मच दूध में चंदना पाउडर और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चोट के निशान पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। बचे हुए पेस्ट को फेंके नहीं, इसे फ्रिज में रख दें। एक सप्ताह रोजाना इसे लगाएं, निशान गायब होने लगेगा। 

6. एलोवेरा

स्किन की कैसी भी प्रॉब्लम हो, एलोवेरा उसे हल कर देता है। चोट के निशान पर सीधा एलोवेरा लगाएं। यह तेजी से अपना असर दिखाएगा और कुछ ही दिन में निशान को हल्का कर देगा। 

Web Title: Natural home remedies to get rid of injury marks and scars in one week

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे