लाइव न्यूज़ :

ये है दुनिया की सबसे मंहगी सैंडल, 9 महीने में बनकर हुई है तैयार-कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश!

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2020 09:52 IST

असली डायमंड और गोल्ड से बनी इस सैंडिल को Jada Dubai की ओर से डिजाइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस सैंडल को बनाने में कुल नौ महीने का समय लगा है।सैंडल को दुबई के एक 7 स्टार होटल में लॉन्च किया गया।

पैरों की खूबसूरती आपको और कॉन्फिडेंट और सुंदर बनाती हैं। हर लड़की चाहती हैं कि उसका पैर और भी खूबसूरत हो जाएं। पैरों की इसी खूबसूरती को और बढ़ाती है सैंडल। आपने भी अपने लिए कई बार सैंडल्स खरीदी होगी। कभी थोड़ी मंहगी तो कभी अपने जेब के हिसाब से, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी सैंडल के बारे में बताने जा रहे हैं। इस एक जोड़ी सैंडल की कीमत इतनी है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

दुबई में हुई लॉन्च

साल 2018 के सितम्बर महीने में इस सैंडल को दुबई के एक 7 स्टार होटल में लॉन्च किया गया। असली डायमंड और गोल्ड से बनी इस सैंडल को Jada Dubai की ओर से डिजाइन किया गया था। जिसे बुर्ज अल अरब में लॉन्च किया गया था। प्योर गोल्डन कलर की इस सैंडल में असली हीरों का काम किया गया है जिससे ये और खूबसूरत दिखती है। 

कितनी है कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत 17 मिलियन डॉलर यानि कि करीब 123 करोड़ रूपए है। यह सैंडल दुबई के द लैविश पैशन ज्वैलर्स ने डिजाइन की है। vogue की खबर के अनुसार इस सैंडिल की कीमत 17 मिलियन यूएस डॉलर है। इंडियन रूपीज के अनुसार 123 करोड़ रुपये है। 

क्यों है इतनी खास

खबर के अनुसार इस सैंडल को बनाने में कुल नौ महीने का समय लगा है। 15 कैरेट डायमंड और इसमें लगा सोना इस सैंडल को और भी खास बनाता है।  हीरे जड़ि‍त सैंडल असली सोने, सिल्क और 236 असली हीरे से बनी है। बता दे कि इसमें 15 कैरेट के फ्लालेस और राउंड डी-डायमंड भी लगे हैं।

तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

इसके पहले सबसे महंगी सैंडल की कीमत 15.1 मिलियन यूएसडी थी मगर अब ये खिताब दुबई में लॉन्च हुई सैंडल को चली गई है। हलांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि इस सैंडल को किसने खरीदा।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल