ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी नेल पॉलिश, चौथे का दाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

By मेघना वर्मा | Published: January 30, 2020 03:44 PM2020-01-30T15:44:29+5:302020-01-31T10:51:16+5:30

इसमें कोई शक नहीं कि हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ नेल पेंट ऐसे भी हैं जिनके दाम सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

most expensive nail paints in the world in hindi | ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी नेल पॉलिश, चौथे का दाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी नेल पॉलिश, चौथे का दाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

Highlightsमेनीक्योर और पेडीक्योर करवाने के बाद भी लड़कियां नेल पेंट लगवाती हैं।अपने घर पर ही नेलआर्ट की माहिर हो जाती हैं।

हर लड़की चाहती है कि वो हर एंगल से खूबसूरत लगे। सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि अपने हाथ पैर पर भी वो अगल-अलग तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करके वो अपनी खूबसूरती को और भी निखारती है। इसी ब्यूटी ट्रेडिशन में आज कल नेल आर्ट पर भी ध्यान दिया जाने लगा है। हर लड़की अपने हाथों और अपने नाखून को भी संवारती-सजाती है। 

पार्लर में भी मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाने के बाद भी लड़कियां नेल पेंट लगवाती हैं। कुछ अपने घर पर ही नेलआर्ट की माहिर हो जाती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ नेल पेंट ऐसे भी हैं जिनके दाम सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

आज हम आपको यहां दुनिया की पांच ऐसी ही नेल पॉलिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दाम हजारों-लाखों नहीं बल्कि करोड़ो का अंक छूते हैं। आप भी जानिए कौन सी है दुनिया की सबसे मंहगी नेल पॉलिश और क्या है इसकी खासियत।

1. Gold Rush Couture Nail Polish

इसे दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी नेल पॉलिश कहा जाता है। जिसका दाम 130,000 डॉलर यानी लगभग 93 लाख रुपए होता है। इस नेलपॉलिश की खास बात इसकी बॉटल होती है। जिसमें 1118 क्रिसटल डायमंड्स लगे होते हैं। जो इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। जिसे बेहद आकर्षक डिब्बे में पैक करके दिया जाता है। 

 2. I Do By Elle Cosmetics

इस नेलपॉलिश की खास बात ये है कि इसे धातु प्लैटिनम के चूरे से बनाया जाता है जिसके चलते इसका दाम और भी ज्यादा हो जाता है। वैसे इस प्रोडक्ट को जल्दी ढूंढ पाना पॉसिबल तो नहीं होता मगर इसने आते ही बड़ी-बड़ी कॉस्मेटिक कंपनीज में अपना नाम छोड़ दिया था। इसकी कीमत 55,000 यूएस डॉलर लगभग 40 लाख रुपए है। इस लिप्सटिक को साल 2005 में लास वेगास में लॉन्च किया गया था। 

3. Iced Manicure

इसे भी दुनिया की कुछ सबसे मंहगी नेल पॉलिश में गिना जाता है। जिसमें 10 कैरेट हीरा होता है। इसकी कीमत 51,000 डॉलर यानी लगभग 37 लाख रुपए होती है। हां ये नेल पेंट आपको बड़े और अच्छे सलून में दिख जाएंगे। जिन्हें लगाने या रिमूव करते समय काफी सतर्कता बरती जाती है। ताकि इसके डायमंड्स को कोई नुकसान ना पहुंचे।

4. Azature’s Black Diamond Nail Polish

इसे दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश का दर्जा हासिल है जिसकी कीमत $250,000 यानी 177,96,829 रुपए हैं। फैशन लेडी डॉट इन की खबर के अनुसार, इस नेलपॉलिश में 267 कैरेट प्योर ब्लैक डायमंड्स होते हैं। जिस वजह से इसका दाम सबसे ज्यादा होता है। वैसे इस नेल पॉलिश का ओरिजल वर्जन मिलना मुश्किल है आप इसकी रेप्लिका या कॉपी 25 डॉलर यानी लगभग डेढ हजार रुपए में मार्केट से खरीद सकते हैं।

5. An Evening To Remember By Red Carpet Manicure

बाकी चारों नेलपॉलिश के मुकाबले ये सबसे सस्ती नेल पॉलिश कही जा सकती है। जिसकी कीमत एक हजार यूएस डॉलर यानी लगभग 71 हजार रुपए होती है। इस नेल पेंट में भी हीरे होते हैं जो आपके नेल पर holographic effect देते हैं।  

English summary :
Here is the List of Most Expensive nail polish of the world. You also know which is the world's most expensive nail polish and what is its specialty read our full article.


Web Title: most expensive nail paints in the world in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे