लाइव न्यूज़ :

बारिश के मौसम में भी सुंदर, गुलाबी होंठ पाने के लिए करें ये 5 काम

By गुलनीत कौर | Updated: July 7, 2019 14:01 IST

रात सोते समय हमारे होंठ रूखेपन का शिकार होते हैं। ऐसे में सोते समय हम केवल जीभ से होंठ गीले करते हैं, ऐसा करना होंठों की त्वचा को और भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सोने से पहले होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम या बोरोप्लस लगाकर सोएं।

Open in App

होंठों का बार बार सूखना, स्किन का फटना, प्राकृतिक रंग का गायब होना और होंठों का कालापन, ये समस्या सर्दी-गर्मी के अलावा बारिशों के मौसम में भी झेलनी पड़ती है। इसलिए बारिशों का मौसम शुरू होते ही शरीर की बाकी त्वचा और बालों के साथ ही होंठों की भी देखभाल करनी चाहिए। ताकि इनका प्राकृतिक गुलाबी रंग बना रहे। आइए बताते हिं मानसून में होंठों को सुंदर बनाए रखने जे 5 आवश्यक टिप्स:

1) डेड स्किन सेल्स हटाएं

बारिश के मौसम में बार बार होंठो सूखते हैं जिससे इनपर त्वचा की पपड़ी बनने लगती हैं। डेड स्किन सेल्स इकट्ठा होते हैं और होंठों को काला करते हैं। इन्हें दूर करने के लिए शहद में चीनी डालकर बिना मिलाए सीधा होंठों पर स्क्रब करें। यह काम उंगली और टूथब्रश दोनों से किया जा सकता है। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स दूर होंगे और होंठ काले होने से बच जाएंगे।

2) रात सोने से पहले करें होंठों की देखभाल

रात सोते समय हमारे होंठ रूखेपन का शिकार होते हैं। ऐसे में सोते समय हम केवल जीभ से होंठ गीले करते हैं, ऐसा करना होंठों की त्वचा को और भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सोने से पहले होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम या बोरोप्लस लगाकर सोएं।

यह भी पढ़ें: 5 हेयर केयर टिप्स, जो मानसून में दिलाएं रूखे, चिपचिपे बालों से छुटकारा

3) होंठों की करें रेगुलर मसाज

होंठों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए उनकी मसाज करना जरूरी है। मसाज से होंठों के अंदर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जिससे इनके आकार, शेप और रंग तीनों में फायदा होगा। मसाज के लिए नारियल तेल, ऑलिव ऑइल, बादाम तेल, कोई भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उंगली पर तेल लगाकर करीं 3 से 4 मिनट मसाज करें।

4) लिपस्टिक के इस्तेमाल पर ध्यान दें

जब भी होंठों पर लिपस्टिक लगाएं तो 5 मिनट पहले होंठों पर बाम लगाएं। बाम लगाने के बाद इन्तजार करें ताकि होंठों की त्वचा बाम को अपने भीतर सोख ले। 5 मिनट बाद कॉटन से अनावश्यक बाम हटा दें। अब होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। रात सोने से पहले लिपस्टिक रिमूव करके सोएं। यह होंठों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

5) खूब पानी पिएं

हमारी बॉडी के किसी भी हिस्से की त्वचा को यदि खूबसूरत बनाना हो तो इसका सबसे आसान तेरीका है बॉडी को अंदर से हाइड्रेट रखें। इसके लिए खूब पानी पिएं। पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है। तैलीय पदार्थों को मूत्रमार्ग से बाहर करता है और इसका पॉजिटिव असर त्वचा की चमक में दिखता है। तो अगर होंठ अधिक सूखें तो पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें। साथ ही स्मोकिंग जैसी बुरी आदत से दूर रहें।

टॅग्स :मानसूनस्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन