लाइव न्यूज़ :

मानसून में डैंड्रफ की समस्या है बेहद कॉमन, काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

By गुलनीत कौर | Updated: July 28, 2019 17:14 IST

मानसून सीजन में स्कैल्प की त्वचा रूखी हो जाती है। नतीजे के रूप में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। अगर समय रहते इसे दूर ना किया जाए तो पूरे स्कैल्प पर इन्फेक्शन हो सकता है।

Open in App

मानसून सीजन में डैंड्रफ की प्रॉब्लम बेहद परेशान करती है। हवा में नमी की कमी होने के कारण त्वचा मुरझाने लगती है। ड्राई हो जाती है जिसके चलते स्कैल्प की त्वचा भी रूखी हो जाती है। नतीजे के रूप में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। अगर समय रहते इसे दूर ना किया जाए तो पूरे स्कैल्प पर इन्फेक्शन हो सकता है। तो आइए जानें बारिशों के मौसम में डैंड्रफ से कैसे छुटकारा पाएं:

बालों से रूसी दूर करने के घरेलू नुस्खे:

- दो चम्मच मेथीदाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे ग्राइंड करें और पेस्ट को स्कैल्प पर लगा लें। 30 मिनट लगा रहने दें और फिर रीठा के पानी से धो लें। 

- सप्ताह में 2 से 3 बार बालों में जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प की खोई हुई नमी और पोषक तत्व वापिस आएंगे और डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा

यह भी पढ़ें: 4 हफ्ते में लंबे, घने, मजबूत बाल पाने हैं तो बालों में लगाएं ये तेल, घर पर 2 मिनट में करें तैयार

- दो कप नार्मल पानी में दो कप सिरके का पानी मिलाएं और इससे बाल धोएं

- एक बाउल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर डालें, इसमें 3 चम्मच नींबू का रस डालकर मिला लें। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं।

- नारियल तेल में टी-ट्री ऑइल मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें। आधा घंटा या पूरी रात भी लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद कम केमिकल वाले शैम्पू से बाल धो लें।

टॅग्स :मानसूनहेयर केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स