सुंदरता के दम पर सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाली काइली जेनर के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स

By गुलनीत कौर | Published: July 13, 2018 03:06 PM2018-07-13T15:06:44+5:302018-07-13T15:06:44+5:30

फोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार काइली जेनर नाम की ये लड़की महज 20 साल की उम्र  में 90 करोड़ डॉलर यानी करीब 6120 करोड़ रुपयों की मालकिन बन गई है

Kylie cosmetics owner Kylie jenner became youngest self made billionaire, know her beauty secrets | सुंदरता के दम पर सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाली काइली जेनर के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स

Kylie Jenner

इस दुनिया में हर किसी को अमीर बनना है। और पैसे की इस अमीरी को पाने के लिए लोग वर्षों तक मेहनत करते हैं। और उस मुकाम तक आते-आते काफी उम्र भी हो जाती है। लेकिन केवल 20 साल की एक लड़की ने लोगों की इस सोच को ही बदल डाला और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गई।

फोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार काइली जेनर नाम की ये लड़की महज 20 साल की उम्र  में 90 करोड़ डॉलर यानी करीब 6120 करोड़ रुपयों की मालकिन बन गई है। मैगज़ीन ने काइली जेनर को सबसे कम उम्र की 'सेल्फ मेड' अरबपति के नाम से घोषित किया है। दरअसल करीब 2 साल पहले काइली जेनर ने 'काइली कॉस्मेटिक' नाम की एक कंपनी को शुरू किया था जो महिलाओं के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाती है। इस कंपनी ने 2 ही साल में इतनी कमाई की कि आज काइली जेनर को अरबपतियों के बीच गिना जा रहा है।

जिन महिलाओं को महंगे कॉस्मेटिक उत्पादों को इस्तेमाल करने का शौक या फिर उनकी कम से कम जानकारी बटोरने की भी दिलचस्पी होगी, उन्होंने काइली कॉस्मेटिक के बारे में जरूर जाना होगा। संभव है कि इस्तेमाल भी किया होगा। काइली जेनर की कंपनी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट अब भारत में भी मिलते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट काफी महंगे भी हैं।

सिर्फ रूप की धनी नहीं, फैशन क्वीन भी है मिस इंडिया अनुकृति वास, होश उड़ा देंगी ये तस्वीरें

मगर आपको बता दें कि केवल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाना ही काइली जेनर का शौक नहीं है। वे खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और मॉडल शूट्स के चलते फेमस हैं। 2 साल में ही उनकी कंपनी की इतनी कमाई करने के पीछे का एक कारण ये भी है कि काइली जेनर खुद एक सेलेब्रिटी हैं और सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों दीवाने हैं। 

काइली जेनर समय-समय पर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मॉडलिंग, अपनी कंपनी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कई तस्वीरों में आप काइली की अद्भुत सुंदरता भी देख सकते हैं। काइली जेनर का परफेक्ट फेस और फिट एंड सेक्सी फिगर, इसके पीछे कई सीक्रेट्स हैं। आइए जानते हैं:

- एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए हुए इंटरव्यू में काइली जेनर ने खुद अपने कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताया। बॉडी को फिट रखने के लिए काइली जेनर खूब पानी या लिक्विड पदार्थों का सेवन करती हैं। इससे उनकी स्किन भी हाइड्रेट रहती है

- काइली कहती हैं कि वे चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए रोजाना रात अपना चेहरा वॉश करके सोती हैं। इस एक एक्टिविटी को वे कभी भी मिस नहीं करती हैं
- पूरी बॉडी मॉइस्चराइज रहे, इस बात का खास ख्याल रखती हैं
- खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल बनाए रखने के लिए काइली जेनर हर तरह की ड्रेस और रंगों का चयन करती हैं
- होंठों के लिए भी काइली जेनर हर तरह के कलर का चुनाव करती हैं। एक्सपेरिमेंट करना काइली को बेहद पसंद है

Web Title: Kylie cosmetics owner Kylie jenner became youngest self made billionaire, know her beauty secrets

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे