लाइव न्यूज़ :

इस करवा चौथ आजमाएं ये 4 आसान ब्यूटी टिप्स, सिर से पांव तक पाएंगी गोरा निखार

By गुलनीत कौर | Updated: October 23, 2018 12:55 IST

27 अक्टूबर, दिन शनिवार को करवा चौथ है। इस दिन सुन्दर दिखने में घरेलू टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

Open in App

करवा चौथ पर हर महिला की ये कोशिश होती है कि वो सबसे सुंदर और हट कर लगे। चेहरे के मेकअप से लेकर बालों और ड्रेस, सब में परफेक्ट लुक चाहती हैं महिलाएं। इस बार 27 अक्टूबर, दिन शनिवार को करवा चौथ है। लेकिन अभी से महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी पैकेज लेने लगी हैं।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको सिर से लेकर पांव तक सुंदर बना सकते हैं और सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये सभी प्रयोग आप घर बैठे खुद कर सकती हैं। वो भी सस्ते में!

करवा चौथ ब्यूटी टिप्स:

चेहरे पर ऐसे लाएं प्राकृतिक निखार

करवा चौथ पर अगर ग्लोइंग चेहरा पाना चाहती हैं तो उसके लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल करें। 3 चम्मच कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध और खस-खस के 5 से 6 बीज डालें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। पेस्ट सूखने पर नार्मल पानी से चेहरा धो लें। 

करवा चौथ से दो दिन पहले और फिर एक रात पहले इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। अगली सुबह आप नेचुरल ग्लो पाएंगी।

ये भी पढ़ें: करवा चौथ 2018 कब है?: इस अनोखे मुहूर्त में करें पूजा और पा लें अमृत-सर्वार्थ सिद्धि

होंठों को ऐसे करें ठीक

करवा चौथ जिस मौसम में आता है उस समय ज्यातादर लोगों के होंठ रूखे होने लगते हैं और स्किन फटने लगती है। इसे ठीक करने के लिए लगातार 3 से 4 दिन होंठों पर मलाई या शहद लगाएं। दिन में 2 से 3 बार इसे लगाएं। करवा चौथ तक होंठों सॉफ्ट हो जाएंगे और उनका नेचुरल रंग लौट आएगा।

बालों में लाएं नेचुरल शाइन

करवा चौथ से पहले पार्लर जाकर महंगा हेयर स्पा कराने से अच्छा है कि आप घर पर ही खुद से नेचुरल चीजों से हेयर स्पा करें। इसका असर भी अधिक होगा और कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा।

ऐसे बनाएं हेयर पैक: फूड प्रोसेसर में एक से 2 केला, अवोकेडो का पल्प, शहद और नीम की पत्तियां या पाउडर मिला लें। पेस्ट बनने पर स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। 30 से 45 मिनट रखें और फिर कम केमिकल वाले शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। इस हेयर पैक को करवा चौथ से पहले कम से कम 2 बार इस्तेमाल करें।

हाथ और पांव की भी करें केयर

करवा चौथ पर आपने जो ड्रेस पहनी हो उसमें आपके हाथ, पांव सभी सुंदर दिखाई दें इसके लिए भी कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करें। बाजुओं, हाथ और पांव पर अक्सर टैनिंग से जिद्दी कालापन हो जाता है इसे हटाने के लिए होम मेड स्क्रब बनाएं।

होम मेड स्क्रब बनाने की विधि: एक बाउल में ओटमील, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और हल्दी डालें। इन्हें थोड़ा मिक्स करके फूड प्रोसेसर में डालें। बहुत अधिक ग्राइंड ना करें। जब गाढ़ा पेस्ट बन जाए तो इस पेस्ट को थोड़ा-थोड़ा उंगलियों पर लेते हुए हाथों, बाजू और पांव पर गोलाकार दिशा में मसाज करें। सभी हिस्सों पर 5 से 10 मिनट मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। 

करवा चौथ से पहले कम से कम 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इन हिस्सों की टैनिंग निकल जाएगी और डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा। 

टॅग्स :करवा चौथब्यूटी टिप्सस्किन केयरहेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया