टूथपेस्ट में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, रातों रात दूर होगा पिम्पल

By गुलनीत कौर | Published: May 7, 2018 10:03 AM2018-05-07T10:03:33+5:302018-05-07T10:03:33+5:30

अकेले टूथपेस्ट के इस्तेमाल से पिम्पल का इन्फेक्शन तो कम हो जाता है लेकिन उसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए अन्य चीजों का सहारा लेना जरूरी है।

How to use toothpaste to get rid of pimple on face overnight in hindi | टूथपेस्ट में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, रातों रात दूर होगा पिम्पल

टूथपेस्ट में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, रातों रात दूर होगा पिम्पल

चेहरे पर पिम्पल आते ही लड़कियां जैसे हाई अलर्ट पर आ जाती हैं। कैसे इसे रातों रात हटाया जाए इसके नुस्खे ढूंढना शुरू कर देती हैं। एक रात में पिम्पल हटाना हो तो कई लोग टूथपेस्ट इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करती हैं तो पहले जान लें टूथपेस्ट को इस्तेमाल करने का सही तरीका, तभी पिम्पल रातों रात खत्म होगा। 

टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा

उंगली पर थोड़ी टूथपेस्ट लेकर उसे छोटे बाउल में निकाल लें और उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा पाउडर छिड़क दें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें और पिम्पल पर लगाएं। ध्यान रहे इस पेस्ट को लगाने से पहले आपका चेहरा साफ हो। करीब आधा घंटा इसे लगा रहने दें और चेहरा ठंडे पानी से धो लें। पेस्ट निकालने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर या फिर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो इस पेस्ट को लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ दें और सुबह साफ कर लें।

यह भी पढ़ें: 7 दिन में कैसे पाएं नेचुरल ग्लो, इन स्टेप्स को करें फॉलो

टूथपेस्ट और नमक

एक छोटे बाउल में टूथपेस्ट और चुटकी भर नमक डालकर मिक्स कर लें। चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को पिम्पल पर लगाएं और केवल 5 मिनट के लिए रखने के बाद धो लें। चेहरा धोने के बाद स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

टूथपेस्ट और नींबू

टूथपेस्ट और एक चम्मच नींबू के रस को एक छोटे बाउल में मिक्स कर लें। इस पेस्ट को पिम्पल पर उंगली के इस्तेमाल से सीधा लगाएं। 30 मिनट या चाहें तो पूरी रात के लिए लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धोकर निकाल दें। 

टूथपेस्ट और बर्फ

पिम्पल पर थोड़ा टूथपेस्ट लगा लें। अब एक कपड़े में आइस क्यूब लेकर उससे टूथपेस्ट लगे पिम्पल पर प्रेशर बनाएं। जब बर्फ की ठंडक सहन ना हो सके तो आइस क्यूब हटाकर कुछ सेकंड्स का ब्रेक ले लें। 10 से 15 मिनट तक इसी तरह से करते रहें। बर्फ की ठंडक से पिम्पल का इन्फेक्शन बैठ जाएगा। 

Web Title: How to use toothpaste to get rid of pimple on face overnight in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे