लाइव न्यूज़ :

Makeup Tips: भूल गई हैं अपना मेकअप किट तो रेड लिपस्टिक को इन 5 तरीकों से कर सकती हैं यूज, लुक होगा बिल्कुल परफेक्ट

By मेघना वर्मा | Updated: February 14, 2020 09:05 IST

कभी बहुत जल्दी में कहीं जाना पड़े या आपको रेडी होने का टाइम ना मिले तो परेशान होने के बजाए बस अपनी रेड लिपस्टिक निकालिए और वो आपके पूरे लुक को फिट करदेगी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रश की मदद से अब इसे आई-शैडो की तरह लगा लीजिए।आप चाहें हो होठों पर लाल के साथ कोई दूसरे लिपशेड मिलाकर लगा सकती हैं।

किसी भी लड़की के मेकअप किट में जो चीज सबसे कॉमन होती है वो है लिपस्टिक। लिपस्टिक किसी भी लुक को ना सिर्फ पूरा करती है बल्कि आपके होंठ को परफेक्ट शेप देकर आपके चेहरे पर ग्लो लाते हैं। लिपस्टिक को भले ही ग्लैमर के लिए इस्तेमाल किया जाता हो लेकिन ये इतनी बेहतरीन होती हैं कि होठों के अलावा ये और भी मेकअप प्रोडक्ट्स की तरह काम करती हैं। 

कभी बहुत जल्दी में कहीं जाना पड़े या आपको रेडी होने का टाइम ना मिले तो परेशान होने के बजाए बस अपनी रेड लिपस्टिक निकालिए और वो आपके पूरे लुक को फिट करदेगी। आइए आपको बताते हैं एक रेड लिपस्टिक को आप किस-किस रूप में किस-किस ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

1. आईशैडो की कमी करेगा पूरी

रेड लिपस्टिक को थोड़ा सा ब्रश में लीजिए और आंखों के ऊपर लगा लीजिए। ब्रश की मदद से अब इसे आई-शैडो की तरह लगा लीजिए। ये आपके लुक को और निखार देगा। 

2. ब्लश से निखर जाएगा चेहरा

रेड लिपस्टिक को आप ब्लश के रूप में भी यूज कर सकती हैं। ये आपकी स्किन को चमकदार बाती हैं। इसे अपने गालों के दागों को छिपाने में भी मदद करेगा। इसकी थोड़ी सी मात्रा अपने गालों पर लगाकर आप इसे मिला लें। ये आपका लुक परफेक्ट कर देंगे।

3. दो शेड से लुक परफेक्ट

आप चाहें हो होठों पर लाल के साथ कोई दूसरे लिपशेड मिलाकर लगा सकती हैं। ये ना सिर्फ आपको नया कलर देगा बल्कि आपके लुक को भी रोज के बोरिंग लुक से अलग दिखाएगा। बस आपको ध्यान देना होगा कि कलर मैच करते समय होठों पर इसे जेंटली लगाएं।

4. कंसीलर भी बन सकता है

आपको ये सुनकर चौंक सकते हैं लेकिन रेड लिपस्टिक आपके कंसीलकर का काम भी करेगी। इसे ब्रश में लेकर हल्के से अपने आंखों के नीचे मिलाएं। इसके बाद कंसीलर की कोटिंग करें। इससे आपका लुक अच्छा होगा। हां बस ध्यान में रखिए कि कंसीलर बहुत ज्यादा ना लगा हो। 

5. लिप बाम में आएगा काम

आप अपनी रेड लिपस्टिक को लिप बाम में भी बदल सकती हैं। अगर आप बार-बार एक ही मैट लाल लिपस्टिक लगाकर ऊब गई हैं तो कोकोआर बटर और मैट लाल के छोटे स्कूप को मिलाकर इसे ग्लॉसी लिप बाम भी बना सकती हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन