चेहरे के पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 11, 2019 07:29 AM2019-09-11T07:29:11+5:302019-09-11T07:29:11+5:30

यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जो मिनटों में हो जाएंगे। समय निकालकर आप इन चीजों को लगाकर अपने पिंपल्स से निजात पा सकते हैं।

how to remove pimples naturally and permanently home remedies for skin care How to prevent pimples form skin | चेहरे के पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स

how to remove pimples naturally

Highlightsपिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप अलसी और पीपल की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैंलोग अपनी लाइफ में व्यस्तता के चलते अपनी ब्यूटी पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं

मौजूदा समय में मौसम की वजह से चेहरे में कई तरह के दानें, फोड़े फुंसी हो जाते हैं। इनमें पिंपल्स तो आम बात हो गई है। मौसम बदलाव, खान-पान का सही न होना, प्रदूषण के चलते अक्सर ये प्रॉब्लम लड़कियों में दिखती है। चेहरे पर पिंपल्स हों तो न सिर्फ खूबसूरती फीकी पड़ जाती है बल्कि आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है।

आप अपने लुक्स को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं। वहीं, लोग अपनी लाइफ में व्यस्तता के चलते अपनी ब्यूटी पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं। ऐसे में घरेलू उपचार आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। कोशिश करें कि हम जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें वो पूरी तरह से सुरक्षित हो।

लोग अपनी लाइफ में व्यस्तता के चलते अपनी ब्यूटी पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं
लोग अपनी लाइफ में व्यस्तता के चलते अपनी ब्यूटी पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं

यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जो मिनटों में हो जाएंगे। समय निकालकर आप इन चीजों को लगाकर अपने पिंपल्स से निजात पा सकते हैं।

अलसी और पीपल की छाल

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप अलसी और पीपल की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए इन दोनों को एक साथ कूट लें। उसको थोड़ा सा गर्म करें और अपने पिंपल्स पर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

पीपल की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं
पीपल की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं

टी ट्री ऑयल

पिंपल्स को दूर करने में टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद होता है। ये एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल चीजों से भरपूर होता है। इसे लगाने के लिए रुई का इस्तेमाल करें। रुई में इसे लेकर पिंपल्स पर लगा सकते हैं। इसे करीब 5 से 6 बार यूज करें।

पिंपल्स को दूर करने में टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद होता है
पिंपल्स को दूर करने में टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद होता है

प्याज

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस को उस पर लगा सकते हैं। रस को लगाने के बाद चेहरे पर एक कपड़ा रखे लें। ऐसा करने से पिंपल सही हो जाएगा।

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस को उस पर लगा सकते हैं
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस को उस पर लगा सकते हैं

हल्दी

हल्दी स्कीन संबंधि कई समस्याओं का समाधान करता है। एक चम्मद हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलकर पेस्ट बना लें और इसे पिंपल्स पर लगाएं। इसे कुछ दिनों तक लगातार लगाए। ऐसा करने से पिंपल्स की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है।

हल्दी स्कीन संबंधि कई समस्याओं का समाधान करता है
हल्दी स्कीन संबंधि कई समस्याओं का समाधान करता है

शहद

पिंपल्स की समस्या भी शहद भी बहुत कारगर होता है। शहद को पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और कुछ देर के लिए रहने दें। इसके बाद इसे धो लें। इस उपाय को हफ्तेभर लगातार करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

पिंपल्स की समस्या भी शहद भी बहुत कारगर होता है
पिंपल्स की समस्या भी शहद भी बहुत कारगर होता है

Web Title: how to remove pimples naturally and permanently home remedies for skin care How to prevent pimples form skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे