लाइव न्यूज़ :

ड्राई स्किन वाले रोज इस एक तरीके से करें शहद का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में पाएंगे बेबी सॉफ्ट त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: September 25, 2018 16:42 IST

एक्जिमा, सोरायसिस स्किन में होने वाली ऐसी दो चीजें हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को अन्दर से ही रूखापन देती हैं। शहद इन कोशिकाओं को ठीक करने का काम करता है।

Open in App

अगर आपकी स्किन ड्राई है, सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में आप रूखी त्वचा से परेशान हैं तो आपकी इस ड्राई स्किन का एक ही इलाज है और वो है 'शहद'। स्किन पर शहद के विभिन्न प्रयोग आपको इस रूखी, बेजान त्वचा से छुटकारा दिला सकते हैं।

दरअसल शहद में स्किन को हाइड्रेट करने के तत्व होते हैं। ये स्किन के अन्दर तक जाकर उसे नमी प्रदान करता है और उसमें नई जान भर देता है। आज हम आपको शहद का एक ऐसा प्रयोग बताने जा रहे हैं जो बेहद आसान है और इसे रूटीन में शामिल करने से आपकी ड्राई स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

शहद को बनाएं मॉइस्चराइजर

ड्राई स्किन में नमी की बेहद कमी होती है इसलिए ये खिंची-खिंची और बेजान नजर आती है। लेकिन शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। 

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार एक्जिमा, सोरायसिस स्किन में होने वाली ऐसी दो चीजें हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को अन्दर से ही रूखापन देती हैं। शहद इन कोशिकाओं को ठीक करने का काम करता है।

ड्राई स्किन को ठीक करने के अलावा शहद झुर्रियों पर भी काम करता है। यदि समय रहते इसको रूटीन में शामिल कर लिया जाए तो झुर्रियों को आने से पहले ही रोका जा सकता है। 

लेकिन यहां हम अपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अपने रोजाना के महंगे मॉइस्चराइजर की जहग शहद का इस्तेमाल करें। क्योंकि यह सस्ता, टिकाऊ लेकिन बेहद असरदार रहेगा।

ये भी पढ़ें: हफ्ते के 7 दिन इन 7 तरीकों से चेहरे पर लगाएं पपीता, मिलेंगे ये 7 फायदे

शहद से मॉइस्चराइजर बनाने के लिए आपको चाहिए:

- 1/2 कप शिया बटर- 3 चम्मच एलोवेरा जेल- 5 बूंदें टी-ट्री ऑइल- 3 चम्मच गुलाब जल- एक चम्मच शहद

मॉइस्चराइजर बनाने की विधि:

- सबसे पहले शिया बटर को अच्छी तरह पिघला लें- इसके बाद एक बाउल में शिया बटर, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, शहद डालकर मिला लें- इस मिक्सचर को एक शीशे के बाउल में डालकर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें- जब ये ठंडा हो जाए तो इसे निकालें और अच्छी तरह फेंट लें- फेंटने के बाद चम्मच की मदद से शीशे की एक बोतल में भर लें- अब इसे रोजाना मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करें

ये भी पढ़ें: ड्राई स्किन वाले दिन और रात करें ये काम, 10 दिन में त्वचा हो जाएगी सॉफ्ट

शहद का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने से होंगे ये फायदे:

1. शहद त्वचा की मृत कोशिकाओं में नमी भरकर उन्हें रिपेयर करेगा2. कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से त्वचा प्राकृतिक रूप से मुलायम लगने लगेगी3. ड्राई स्किन के कारण झुर्रियां जल्दी आती हैं और शहद झुर्रियों को रोक कर त्वचा को जवान बनाए रखेगा

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन