लाइव न्यूज़ :

5 आसान स्टेप्स में पिम्पल को मेकअप से करें सेट

By गुलनीत कौर | Updated: April 24, 2018 07:42 IST

चेहरे पर बने पिम्पल को कवर करने के लिए आपको चाहिए ये पांच चीजें- प्राइमर, कंसीलर, कंसीलर ब्रश, फाउंडेशन, सेटिंग पाउडर।

Open in App

रात को पार्टी में जाना हो और शाम तक चेहरे पर अचानक पिम्पल आ जाए, यह किसी भी लड़की के लिए अचानक लगने वाले झटके जैसा है। ऐसे में कितने ही घरेलू नुस्खे अपना लो, वह पिम्पल तो अपना समय लेकर ही जायेगा। लेकिन अब क्या किया जाए? क्या इस तरह पिम्पल वाले फेस के साथ पार्टी में जाएं? नहीं, मेकअप का इस्तेमाल कर पिम्पल को छिपाया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे:

पिम्पल को कवर करने के लिए हमेशा अच्छे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। संक्रमण के कारण ही पिम्पल बनता है, ऐसे में अगर सस्ते और अधिक हानिकारक मेकअप का इस्तेमाल किया जाएगा तो यह और भी बिगड़ सकता है। चेहरे पर बने पिम्पल को कवर करने के लिए आपको चाहिए ये पांच चीजें- प्राइमर, कंसीलर, कंसीलर ब्रश, फाउंडेशन, सेटिंग पाउडर।

यह भी पढ़ें: दिन में मेकअप करते समय इन 7 गलतियों को करने से बचें

पिम्पल को मेकअप से कवर करने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले अपने चेहरे को गीले कपड़े से साफ कर लें और मॉइस्चराइजर लगाकर स्किन को मॉइस्चराइज कर लें। मॉइस्चराइजर की जगह टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्टेप 2: अब चेहरे पर प्राइमर लगाएं। यह प्राइमर आकी स्किन और मेकअप के बीच के बैरियर को बनाता है। लंबे एमी तक मेकअप को चेहरे पर बनाए रखता है और स्किन में मर्ज होने से रोकता है। इस प्राइमर को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं या फिर केवल उन जगहों पर भी लगा सकते हैं जहां पिम्पल्स हों। 

स्टेप 3: अब कलर करेक्टर या फिर कंसीलर का इस्तेमाल करें। अपनी स्किन टोन के हिसाब से मार्केट से कलर करेक्टर या कंसीलर लें और उसे ब्रश की सहायता से पिम्पल के ऊपर डैबी करें। यह पिम्पल की स्किन के रंग को चेहरे की स्किन के बराबर लाएगा।

यह भी पढ़ें: मेकअप रिमूव करने के 5 नेचुरल तरीके, इनसे स्किन में निखार भी आएगा

स्टेल 4: अब इसके बाद पिम्पल के ऊपर ब्रश से फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन की जगह आप बीबी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह फाउंडेशन आपकी पिम्पल के रंग को आपके बाकी मेकअप के रंग के साथ मैच करने में मदद करेगा। फाउंडेशन लगाने के बाद इसे ब्लेंडिंग ब्रश से फैलाएं ताकि यह स्पॉट की तरह डार्क ना लगे। 

स्टेप 5: अब आखिर में सेटिंग पाउडर से पिम्पल पर लगे अधिक फाउंडेशन को सेट कर लें। इस सेटिंग पाउडर की मदद से कांसीलर और फाउंडेशन भी पानी जगह लंबे समय तक बना रहेगा। अब आपका पिम्पल आपके चेहरे की बाकी स्किन के साथ मिल चुका है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन