लाइव न्यूज़ :

घर बैठे 2 मिनट में ग्लॉसी लिपस्टिक से होंठों को दें 'मैट लुक', ट्राई करें ये 3 आसान तरीके

By गुलनीत कौर | Updated: April 15, 2019 12:57 IST

ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लुक देना वाकई मुमकिन है। यह कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए किया जा सकता है। हम आपको यहां ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लुक देने के 3 आसान तरीके बताएंगे। आपको इनमें से जो तरीका पसंद आए, उसे अपने लिए चुनें।

Open in App

मैट लिपस्टिक आजकल ट्रेंड मने है। सिर्फ लिपस्टिक ही क्यूं, आजकल मैट आई लाइनर से लेकर मैट आई शैडो तक मार्किट में आ गए हैं। मैट नेल पेंट्स भी फैशन में हैं। मैट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। लड़कियां आजकल अपनी मेकअप किट में मैट प्रोडक्ट्स ही शामिल कर रही हैं। लेकिन अगर आपके पास मैट की बजाय ग्लॉसी लिपस्टिक ज्यादा हैं और आप उन्हें वेस्ट नहीं करना चाहती हैं तो चिंता किस बात की है, घर बैठे ही अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लुक दें। 

ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लुक देना वाकई मुमकिन है। यह कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए किया जा सकता है। हम आपको यहां ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लुक देने के 3 आसान तरीके बताएंगे। आपको इनमें से जो तरीका पसंद आए, उसे अपने लिए चुनें। इन तरीकों के इस्तेमाल से कोई भी पहचान नहीं पाएगा कि आपने मैट नहीं, ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई है। ये तरीके आपके होंठों को नेचुरल मैट लुक देंगे। तो चलिए आपको तीन तरीके बताते हैं, इन्हें जानें और इस्तेमाल करके अपनी सारी ग्लॉसी लिपस्टिक को यूज में ले आएं।

तरीका नंबर 1:

इस तरीके के लिए आपको तीन चीजें चाहिए: आपकी फेवरिट ग्लॉसी लिपस्टिक, वाइट पाउडर, टिश्यू पेपर। सबसे पहले अपने होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक लगाने के तुरबत बाद होंठों पर टिश्यू पेपर लगा दें। टिश्यू पेपर होंठों पर लगी एक्स्ट्रा ग्लॉसी लिपस्टिक को सोख लेगा। अब टिश्यू पेपर लगे हुए होंठों पर ही ब्रश की मदद से पाउडर लगाएं। इसके बाद धीरे धीरे टिश्यू पेपर निकालें। टिश्यू पेपर और उसपर लगा पाउडर दोनों मिलकर होंठों पर लगे लिपस्टिक के एक्स्ट्रा मॉइस्चर को निकाल देंगे और पाउडर लिपस्टिक को लंबे समय तक टिके रहने में भी मदद करेगा। 

तरीका नंबर 2:

अगर आप जल्दी में हैं। लंबा तरीका पनाने का समय नहीं है। या फिर आपके पास ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक लुक देने के लिए आवश्यक मेकअप प्रोडक्ट्स नहीं हैं तो आप तरीका नंबर 2 ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको होंठों पर सबसे पहले ग्लॉसी लिपस्टिक लगानी है। कुछ सेकंड्स का इन्तजार करना है और फिर एक टिश्यू पेपर लेकर उसे होठों के बीचोबीच दबा लें। होंठों पर लगा एक्स्ट्रा ग्लॉस टिश्यू पेपर पर आ जाएगा और आपके होंठ मैट लुक देने लगेंगे।

तरीका नंबर 3:

ग्लॉसी लिपस्टिक से ही होंठों को मैट लुक देने के तीसरे तरीके में भी आपको तुश्यु पेपर और वाइट पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पहले होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टिक  लगाएं। अब उंगली पर पाउडर लेते हुए धीरे धीरे हलके प्रेशर से पूरे होंठों पर लगाते चलें। इस पाउडर से आपको पूरे होंठ कवर करने हैं। पाउडर लगाने के बाद कुछ सेकंड्स इन्तजार करें। इस प्रक्रिया में लिपस्टिक पाउडर को सोख लेगी। अब अंत में टिश्यू पेपर से एक्स्ट्रा पाउडर निकाल लें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन