पूरा शरीर हो सकता है गोरा, सुबह नहाने के पानी में मिलाएं इसकी 5-6 बूंदें

By गुलनीत कौर | Published: July 25, 2018 09:27 AM2018-07-25T09:27:29+5:302018-07-25T09:27:29+5:30

अगर आपको पूरी तरह से गोरा बनना है, चेहरे के साथ-साथ हाथ, पांव, गर्दन, पेट, सभी हिस्सों की त्वचा का रंग हल्का करना है तो आपको रोजाना सुबह नहाते समय नहाने के पानी में एक चीज मिलाकर नहाना चाहिए।

How to get fair skin naturally in hindi | पूरा शरीर हो सकता है गोरा, सुबह नहाने के पानी में मिलाएं इसकी 5-6 बूंदें

water

भगवान ने रंग दो नो ही बनाए हैं, एक गोरा तो दूसरा सांवला या अधिक सांवला। लेकिन हर किसी को गोरा रंग चाहिए और इसके लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लहंगे ट्रीटमेंट के अलावा महंगे कॉस्मेटिक या फिर घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। लेकिन ज्यादातर तरीके चेहरे के रंग को साफ रखने में ही सफल होते हैं। शरीरे के अन्य भागों का रंग चेहरे की तुलना में गहरा ही रह जाता है। 

लेकिन अगर आपको पूरी तरह से गोरा बनना है, चेहरे के साथ-साथ हाथ, पांव, गर्दन, पेट, सभी हिस्सों की त्वचा का रंग हल्का करना है तो आपको रोजाना सुबह नहाते समय नहाने के पानी में एक चीज मिलाकर नहाना चाहिए।

जी हां, अगर आप रोजाना सुबह नहाने के पानी में नींबू की 5 से 6 बूंदें डालकर नहायेंगे तो इससे आपके पूरे शरीर की त्वचा का गहरा रंग हल्का हो सकता है। शरीर के जिस भी हिस्से का रंग टैनिंग, प्रदूषण या किसी भी अन्य कारण से गहरा हो गया हो, उसे नींबू की मदद से लाइट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दूध से भी अधिक असरदार मिल्क पाउडर, इन चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं, मिलेगा सुन्दर चेहरा

नींबू के गुण

दरअसल नींबू में स्किन को लाइट करने के तत्व होते हैं। नींबू विटामिन-सी से युक्त होता है। स्किन को हल्का करने के अलावा यह स्किन को किसी भी तरह की बदबू से भी दूर रखता है। अगर गर्मियों में आपके पसीने से काफी बदबू आती हो तब भी सुबह नहाने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर स्नान करने से लाभ मिलता है। शरीर की सारी गंदगी और बदबू प्राकृतिक रूप से दूर हो जाती है। 

Web Title: How to get fair skin naturally in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे