लाइव न्यूज़ :

पार्लर में नहीं देने होंगे हजारों रुपये, घर बैठे इस दाल के पाउडर से मिनटों में कीजिए पैडिक्योर

By मेघना वर्मा | Updated: February 18, 2020 08:11 IST

आप घर पर ही बिना किसी परेशानी और खर्चे के पैडिक्योर कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ आपके पैर और खूबसूरत बन जाएंगे बल्कि आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिना किसी परेशानी और खर्चे के पैडिक्योर कर सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर में पैंसे फूंकने को जरूरतन हीं है।

आपके चेहरे के साथ आपके हाथ और पैरों को भी समय-समय पर केयर की जरूरत है। जिस तरह आप अपने चेहरे पर आप काम करते हैं इसी तरह अपने पैरों को भी साफ रखना जरूरी है। इसके लिए आपको पार्लर में पैंसे फूंकने को जरूरतन हीं है। बल्कि आप चाहें तो घर पर बिना किसी खर्चे के आसानी से पेडिक्योर कर सकते हैं। 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही बिना किसी परेशानी और खर्चे के पैडिक्योर कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ आपके पैर और खूबसूरत बन जाएंगे बल्कि आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी होगी। आप घर बैठे कोई और काम भी कर सकती हैं साथ ही पैडिक्योर भी। 

आइए आपको बताते हैं कैसे करें घर में पैडिक्योर-

घर में पेडिक्योर करने के लिए जरूरी सामान1. नारियल का तेल2. नेलकटर3. टूथपेस्ट और ब्रश4. फाइलर5. फिटकरी का पानी या हल्दी6. मसूर की दाल का पाउडर7. मुल्तानी मिट्टी8. टमाटर की प्योरी (गूदा)9. हल्दी पाउडर10. दही 

पैडिक्योर करने की विधि

1. सबसे पहले आप अपने पैरों को धोकर अपने नाखूनों को काट लें। 2. नेलकटर की मदद से ही नाखूनों के साइड में जमी गंदगी निकाल लें। जितना आप निकाल सकती हैं उतना निकालें।  3. फिर फाइलर की मदद से आप इन्हें ठीक कर सकती हैं। 4. इसके बाद आप नारियल का तेल लें और पूरे पैरों में इसे लगाएं और मसाज करें। 5. इसके बाद आप टूथपेस्ट (ये जेल बेस्ड नहीं होना चाहिए) और पुराने टूथब्रश की मदद से अपने पैरों के नाखूनों को साफ करें। 6. अगर नाखूनों में पीलापन वगैरह है तो वो भी निकल जाएगा।  7. नॉर्मल कोई भी उबटन या फिर फिटकरी का पानी और बॉडी वॉश से पैरों की सफाई करें।8. अंत में पैरों को पानी से साफ कर लें।

पैरों की स्क्रबिंग के लिए

1. दो चम्मच मसूर की दाल के पाउडर के साथ 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 4 चम्मच फ्रेश टोमेटो प्योरी, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2-3 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। 2. अब इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं।3. इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें। 4. अब इस पैक को सूखने तक रखें। 5. बाद में आप पैरों को धो लीजिए। 6. इसे पोंछकर इसमें मॉइस्चराइजर लगा लें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन