पतली आईब्रो को मोटा करने के लिए 4 तरह के तेल, एक हफ्ते में मिलता है रिजल्ट
By गुलनीत कौर | Published: July 12, 2018 10:56 AM2018-07-12T10:56:20+5:302018-07-12T10:56:20+5:30
हेयर ग्रोथ के लिए कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो इन तेल में आपको यकीनन मिल जाएगी।
कुछ लोगों की आईब्रो की ग्रोथ काफी हल्की होती है। हल्की आईब्रो से महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। कम ग्रोथ होने के कारण वे आईब्रो की सही शेप नहीं बनवा पाती हैं, जिस वजह से उनके चेहरे को परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है। अगर आपको भी ऐसी ही कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो यहां हम आपको 4 खास तेल के बारे में बताएंगे। इन्हें आईब्रो पर लगाने से तेजी से ग्रोथ होती है। इन्हें इस्तेमाल करें और घनी, सुन्दर आईब्रो पाएं।
1. ऑलिव ऑयल
जैतून के तेल में विटामिन-ए और ई की भरपूर मात्रा होती है। ये दोनों ही विटामिन बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं। आपको केवल उंगली पर थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल लेकर इसे अपनी आईब्रो पर लगाना है। लगाने के बाद इस तेल को साफ ना करें, यह अपने आप ही कुछ घंटों में बालों और स्किन द्वारा सोख लिया जाएगा।
2. कोकोनट ऑयल
वर्षों से नारियल तेल को लंबे और घने बाल पाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। लेकिन सिर के बालों के अलावा आईब्रो के भी बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रोजाना जरा-सा नारियल तेल लगाएं। रात सोने से पहले इसे लगाकर सो जाएं। कुछ ही दिनों में आईब्रो की ग्रोथ में सुधार दिखाई देगा।
मुंहासों, दाग-धब्बों, पेची स्किन को दूर करने के लिए घर पर बनाएं विटामिन-सी सीरम
3. कैस्टर ऑयल
इसे आम जनमानस की भाषा में अरंडी का तेल कहा जाता है। इस तेल में ढेर सारे पोषक तत्व और फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। यह दोनों ही बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने गए हैं। कैस्टर ऑयल को आईब्रो पर लगाएं, कुछ ही दिनों में आपको मोटी, घनी आईब्रो मिलेंगी। लेकिन ध्यान रहे, अरंडी का ये तेल सभी को सूट नहीं करता है। इसलिए इसे पहले शरीर के किसी अन्य हिस्से की स्किन पर ट्राई कर लें। अगर कोई एलर्जी ना हो, तभी इसे आईब्रो पर लगाएं।
4. आमन्ड ऑयल
शुद्ध बादाम तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई होता है। यह बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसे लगाने से बाल जल्दी आते हैं, घने भी बनते हैं और ये तेल बालों को सॉफ्ट भी बनाता है। रात सोने से पहले इसे आईब्रो पर लगाकर सो जाएं। आप चाहें तो दिन में भी इसे लगा रहने दी सकती हैं। एक सप्ताह में आपको फर्क दिखने लगेगा।