लाइव न्यूज़ :

इंस्टेंट निखार पाने के लिए पपीता में मिलाएं ये एक चीज, कई हफ्तों तक बना रहेगा ग्लो

By गुलनीत कौर | Updated: May 23, 2018 08:09 IST

पपीता में कई सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो चेहरे पर लगते ही डेड स्किन सेल्स को खत्म करते हैं और हफ्तों तक का ग्लो प्रदान करते हैं।

Open in App

गर्मियों में आम सबसे अधिक फेमस होता है, लेकिन इसी मौसम में पपीता भी बहुत अधिक पाया जाता है। पपीता खाने से पेट साफ रहता है, यह खून को भी साफ कर रक्त संचार को सही बनाए रखता है। लेकिन सेहत के अलावा सुंदरता पाने में भी लाभदायक होता है पपीता। आज हम आपको पपीता के इस्तेमाल से बनाने वाला एक ऐसा फेस पैक बताने जा रहे हैं जिसके मात्र आधा घंटा लगाने से आप इंस्टेंट निखार पा सकते हैं। 

पपीता में कई सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो चेहरे पर लगते ही डेड स्किन सेल्स को खत्म करते हैं और हफ्तों तक का ग्लो प्रदान करते हैं। पपीता से इंस्टेंट निखार पाने के लिए आपको एक पपीता और थोड़ा पानी चाहिए होगा।

पपीता पैक बनाने और इस्तेमाल करने की विधि:

- पपीता को छोटे-छोटे पीस में काट लें- अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सर में पीस लें- अब एक पेस्ट तैयार हो जाएगा- इस पेस्ट को अपने हाथों से ही पूरे चेहरे पर लगा लें- कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आपको खुद ही चेहरे पर ग्लो दिखेगा

यह भी पढ़ें: गर्मियों में टैन रहित त्वचा पाने के लिए फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के 10 असरदार टिप्स

फेस पैक में मिला सकते हैं ये चीजें:

- अगर आपकी स्किन अधिक ड्राई है तो पपीता और पानी में थोड़ा शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसका इस्तेमाल करें- चेहरे पर मुंहासे हो रहे हों तो पपीता, शहद, नींबू और पानी को मिक्स करके फेस पैक बनाएं और इस्तेमाल करें- चेहरे की स्किन अधिक मुरझाई हुई लगे तो पपीता में संतरे का रस मिलाकर लगाएं

फोटो: हेल्थ एंड दि सिटी

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन