लाइव न्यूज़ :

Makeup Rules: अच्छी तरह जान लीजिए मेकअप के ये 6 रूल्स, वरना टचअप के बाद भी भद्दी लगेंगी आप

By मेघना वर्मा | Updated: February 17, 2020 10:49 IST

आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स खत्म करने जरूरी हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप उनपर कंसीलर की थोप दें।

Open in App
ठळक मुद्देआप लाइनर लगाना चाहती हैं तो जरूर लगाइए मगर इसे लोअर लैशेज पर लागना बंद कीजिए।बढ़ती उम्र के साथ आपको अपने फेस पाउडर को ना कहना होगा।

मेकअप हर लड़की को पसंद होता है। किसी को कुछ ज्यादा तो किसी को कुछ कम। मेकअप से कोई लड़की ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकती। अगर आपको मेकअप पसंद नहीं भी है तब भी लिपस्टिक और काजल लगाने से ही आप अपने लुक को अच्छा बना सकती हैं। हां मेंकअप करने के अपने अलग रूल्स होते हैं। बहुत  जरूरी है कि हर लड़की को ये रूल मालूम हों। 

खासकर एक पर्टिकुलर उम्र के बाद ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने उम्र के हिसाब से मेकअप करें। जिसके लिए आपको कुछ पर्टिकुलर रुल पता होना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मेकअल रूल्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जानना जरूरी है। अगर आप इन्हें नहीं जानेंगी और इसके इतर मेकअप कर लेंगी तो बहुत हद तक संभव है कि आप बहुत अजीब दिखें।

आप भी जानिए क्या हैं मेकअप के वो रूल्स

1. फाउंडेशन को कहिए हां

बढ़ती उम्र के साथ आपको अपने फेस पाउडर को ना कहना होगा। इसकी जगह आप फाउंडेशन यूज करेंगी तो ज्यादा बेहतर होगा। ये आपकी फाइन लाइन्स को कम करेंगी। अपने मेकअप रूटीन में फाउंडेशन को शामिल कीजिए। फाउडर आपके लुक में टेक्सचर पैदा करता है और उसे क्रैकी बनाता है इसलिए फाउंडेशन,  अपने स्किन को सूट करने वाला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

2. लिप कलर कौन सा करेगा सूट

30 की एज तक आते-आते आपको अपने फेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना बंद कर देना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपके चेहरे पर आपकी टोनिंग के हिसाब से कौन सी लिपस्टिक सूट करेगी। उसी के अनुरूप आपको लिपस्टिक खरीदनी चाहिए। हां आप चटख लाल, या चार्मिंग पिंक कलर जरूर लगाना चाहेंगी मगर इस बात को समझिए कि अपने स्किन टोन के हिसाब से लिप कलर चुनेंगी तो वो आपके लुक को बेहतरीन दिखाएगा।

3. सही जगह पर अप्लाई करें ब्लश

ब्लशर को अप्लाई करना एक उम्र के बाद जरूरी होता है ताकि आपकी स्किन अच्छी और स्मूद दिखे। वहीं ब्लश लगाने के लिए जरूरी है आपको उसका सही यूज करना चाहिए। इसे सही से लगाना आना चाहिए।

4. लोअर लैश पर आई लाइनर लगाना बंद करें

अगर आप लाइनर लगाना चाहती हैं तो जरूर लगाइए मगर इसे लोअर लैशेज पर लागना बंद कीजिए। ना सिर्फ बचकाना लगेगा बल्कि भद्दा भी दिखाई देगा। अपनी ऊपरी लिड पर आई लाइन लगाएं मगर नीचे वाली लिड को यूं ही छोड़ दें।

5. बहुत ज्यादा ना हो कंसीलर

हां आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स खत्म करने जरूरी हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप उनपर कंसीलर की थोप दें। कंसीलर को कम लगाएं वरना ये आपकी स्किन मेकअप को क्रैक कर देगा और बहुत ज्यादा बेकार सा दिकाई देगा।

6. स्पार्कल्स को कहें ना

आई शैडो में स्पार्कल्स को जितनी जगह कम देंगे आप उतने ही जेंटल दिखेंगी। स्पार्कल्स को सिर्फ तभी लगाएं जब किसी बहुत बड़ी पार्टी या फंक्शन में हो। ऐसे स्पार्कल्स वाला आई शैडो आपके पूरे लुक को खराब कर देगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन